मोतिहारी। gas pipeline : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी आई है। उत्तर बिहार के मोतिहारी में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 2026 तक मोतिहारी के हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचेगी। केंद्र सरकार आम जन जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से पूरे देश में गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम कर रही है।
पीएम का धन्यवाद किया
gas pipeline : मोतिहारी में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत गैस पाइपलाइन बिछाने का शुभारंभ बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस को घर-घर पहुंचाने के लिए गैस पाइपलाइन बिछाने का काम आज मोतिहारी शहर में शुरू हो रहा है। एक साल पहले कनेक्शन देने का कार्य शुरू हुआ था, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। साल 2026 तक मोतिहारी में हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति होगी। उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से मिलने वाली गैस सस्ती होगी। मोतिहारी उत्तर बिहार का पहला शहर होगा जहां सबसे पहले पाइपलाइन द्वारा गैस की आपूर्ति शुरू होगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
राधामोहन सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने देश को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ वर्ष 2030 तक गैस के शेयर को बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है। यह परियोजना प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देकर नेट जीरो उत्सर्जन की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह एलपीजी से सस्ती
gas pipeline : प्राकृतिक गैस पर्यावरण अनुकूल ईंधन है जो वायु प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह गैस घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक ईंधन खर्च को भी कम करेगी क्योंकि यह एलपीजी से सस्ती है। प्राकृतिक गैस एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 तक देश में सिर्फ 15,340 किलोमीटर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछी थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते 10 वर्षों में बढ़कर लगभग 25,000 किलोमीटर हो गई है। 10 हजार से अधिक किलोमीटर पाइपलाइन अभी निर्माणाधीन भी है।
कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के प्रादेशिक प्रबंधक (गैस) बिहार- 2 विवेक प्रताप सिंह विसेन, मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार, उपमहापौर लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







