'एन पी एन लाइव'

Ganga Rescue : गाजीपुर में गंगा में डूब रहे पति पत्नी की पीएससी ने बचाई जान, देखें वीडियो

SHARE:

Ganga Rescue Saves Couple During Magh Purnima Bath in Ghazipur

Ganga Rescue : बहादुरी ने टाली अनहोनी

अवनीश सिंह, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। Ganga Rescue : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गाजीपुर जिले के ददरी घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पीएससी बाढ़ राहत दल और स्थानीय गोताखोरों की तत्परता से गंगा में डूब रहे पति-पत्नी की जान बचा ली गई।

स्नान के दौरान फिसला पैर, गहरे पानी में पहुंची महिला

Ganga Rescue : रविवार को ददरी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सुषमा ओझा नामक महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाले गहरे पानी में चली गई।

पत्नी को बचाने के लिए गंगा में कूदा पति

Ganga Rescue : पत्नी को डूबता देख उनके पति अमर ओझा बिना देर किए गंगा में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों संतुलन खो बैठे। कुछ ही पलों में घाट पर चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद श्रद्धालु सन्न रह गए।

तुरंत हरकत में आई पीएसी बाढ़ राहत टीम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात 34वीं बटालियन पीएसी की 13 सदस्यीय बाढ़ आपदा राहत टीम तुरंत सक्रिय हो गई। जवानों ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी।

स्थानीय गोताखोर और नाविक बने मदद के सच्चे साथी

Ganga Rescue : रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय नाविकों और अनुभवी गोताखोरों ने भी अहम भूमिका निभाई। संयुक्त प्रयास से पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

Ganga Rescue : रेस्क्यू के दौरान और बाद में टीम लगातार श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सावधानी बरतने की अपील करती रही।

बचाई गई महिला ने जताया आभार, कहा— समय पर मदद न मिलती तो…

रेस्क्यू के बाद सुषमा ओझा भावुक हो गईं। उन्होंने पीएसी जवानों और स्थानीय गोताखोरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर समय पर इन भाइयों की मदद न मिलती तो आज अनहोनी हो सकती थी।

Leave a Comment