नोएडा, 28 जुलाई। encounter : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार देर रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट, बिहार पुलिस और हापुड़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में इनामी बदमाश मारा गया। मारे गए बदमाश का नाम डब्लू यादव है। पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव निवासी थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।
डब्लू यादव हत्या के एक संगीन मामले में वांछित था और बिहार पुलिस ने उस पर 50,000 का इनाम घोषित कर रखा था। वह बेगूसराय जिला अंतर्गत कुख्यात अपराधियों में शुमार था और उसका नाम ए-121 रजिस्टर्ड गैंग लिस्ट में दर्ज था।
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या की थी
encounter : पुलिस के अनुसार डब्लू यादव ने 24 मई 2025 को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार उर्फ राकेश को अगवा कर बेदर्दी से मार दिया था। हत्या के बाद शव को बालू में दबा दिया गया था। इस मामले में थाना साहेबपुर कमाल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

दर्ज थे कई संगीन मामले
encounter : इतना ही नहीं डब्लू यादव पर पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में उसने एक गवाह महेंद्र यादव की हत्या कर दी थी, जिसने अदालत में उसके खिलाफ गवाही दी थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डब्लू यादव के खिलाफ कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के 2, लूट के 2, डकैती का 1, हत्या के प्रयास के 6, रंगदारी के 2 समेत कई गंभीर मामले शामिल हैं।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
encounter : मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बिहार पुलिस लंबे समय से डब्लू यादव की तलाश में जुटी थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश की एसटीएफ यूनिट से उसे पकड़ने के लिए मदद ली गई थी।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







