'एन पी एन लाइव'

Developed India Budget : ‘विकसित भारत बजट’ से साकार होगा आत्मनिर्भर राष्ट्र का सपना : अमित शाह

SHARE:

Developed India Budget 2026 Reflects Vision of a Global Leader: Amit Shah

नई दिल्ली, 1 फरवरी। Developed India Budget : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आम बजट 2026-27 को देश के भविष्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया है।

Developed India Budget : आत्मनिर्भर भारत नारा नहीं, सरकार का संकल्प

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने कहा कि बजट 2026-27 यह सिद्ध करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक विचार नहीं, बल्कि मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है। इस बजट में हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त करने का स्पष्ट रोडमैप और जमीनी विजन प्रस्तुत किया गया है।

हर क्षेत्र, हर वर्ग को सशक्त बनाने का ब्लूप्रिंट

Developed India Budget : अमित शाह ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य से पर्यटन, ग्रामीण भारत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल से तीर्थाटन तक—विकसित भारत बजट देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को नई ताकत देता है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए अगले 25 वर्षों की दिशा तय करता है।

वैश्विक निवेश केंद्र बनने की ओर भारत

Developed India Budget : उन्होंने कहा कि कोविड के बाद प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। विकसित भारत बजट इस रफ्तार को और तेज करता है तथा भारत को पारंपरिक और नए युग के उद्योगों के लिए सबसे आकर्षक वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करता है।

किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस

बजट में पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, वेटरनरी व ट्रेनिंग सेंटरों के विस्तार जैसे दूरदर्शी कदम उठाए गए हैं। डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी, 500 सरोवरों के विकास से मत्स्य पालन को बढ़ावा और वैश्विक बाजार तक पहुंच जैसे फैसले किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

ग्राम स्वराज की दिशा में ऐतिहासिक पहल

Developed India Budget : महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए बजट में ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना’ की शुरुआत की गई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बुनकरों, किसानों व हथकरघा उद्योग को नया संबल प्राप्त होगा।

कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

बजट में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, जिससे प्रमुख आर्थिक और जनसंख्या केंद्रों के बीच यात्रा समय घटेगा और देश के शहर आपस में तेजी से जुड़ेंगे।

विकास के साथ वित्तीय अनुशासन का संतुलन

Developed India Budget : अमित शाह ने कहा कि यह बजट विकास और प्रगति को वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत से नीचे रखने का लक्ष्य इस संतुलन का प्रमाण है।

‘फ्यूचर रेडी भारत’ की ओर मजबूत कदम

बजट में 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च तय किया गया है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों तक विकास पहुंचेगा। नए रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्ग और बेहतर कनेक्टिविटी रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे और भारत की महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाई देंगे।

एमएसएमई को विकास का मजबूत स्तंभ

विकसित भारत बजट में एमएसएमई के लिए 10,000 करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड प्रस्तावित किया गया है। यह फंड टियर-2 और टियर-3 शहरों के उद्यमों को पेशेवर सहयोग देकर उनके विकास को गति देगा।

पर्यटन, संस्कृति और इको-टूरिज्म को बढ़ावा

Developed India Budget : बजट में धोलावीरा सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर में बौद्ध सर्किट, हिमालयी राज्यों में माउंटेन ट्रेल्स और तटीय राज्यों में टर्टल ट्रेल्स से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी।

शिक्षा से रोजगार तक सशक्त भारत की नींव

पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स, अनुसंधान के लिए नई टेलिस्कोप सुविधाएं, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी लैब्स तथा ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज’ समिति का गठन—ये सभी कदम नई पीढ़ी को कौशल-संपन्न बनाकर विश्व में अग्रणी भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत आधार तैयार करते हैं।

Leave a Comment