'एन पी एन लाइव'

Delhi Police : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम गैंग के गैंगस्टर रूबल सरकार को दबोचा

SHARE:

Delhi Police Special Cell Arrests Hashim Gang Member Rubal Sarkar

नई दिल्ली, 27 सितंबर। Delhi Police : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा गैंग के रूबल सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उसकी गिरफ्तारी हुई।

दिल्ली पुलिस हाशिम गैंग के गैंगस्टर रूबल सरदार की खोज कर रही थी। Delhi Police को पता चला कि वह अमृतसर एयरपोर्ट से कही जाने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची, जहां से आरोपित रूबल सरदार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था।

इससे पहले असद अमीन की गिरफ्तारी

Delhi Police : इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा गैंग के सक्रिय सदस्य और शूटर असद अमीन (23) को गिरफ्तार किया था। जाफराबाद निवासी इस आरोपित पर गोकलपुरी थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश का केस दर्ज है और लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए थे।

पुलिस को यह मिली थी सूचना

Delhi Police : एसआइ नवीन कुमार को 26 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। इसके बाद इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

स्वीकार की संलिप्तता

Delhi Police : पूछताछ में आरोपी असद अमीन ने खुद को हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया। उसने गोकलपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपित 10वीं की पढ़ाई के बाद जूते-चप्पल बनाने का काम करता था, लेकिन ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। अपने करीबी साथी अनस के जरिए वह हाशिम बाबा गैंग से जुड़ गया। आरोपित पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई