Darbhanga Police Suspension : वायरल वीडियो के बाद दरभंगा के बेंता थानाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई
दरभंगा, 28 जनवरी। Darbhanga Police Suspension : बिहार के दरभंगा जिले में नियम तोड़ने पर कार्रवाई के बजाय अभद्र भाषा और बदतमीजी करना बेंता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार को भारी पड़ गया। वाहन चालक से गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
महिला डॉक्टर ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
यह मामला बेंता थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि थाना प्रभारी एक वाहन चालक के साथ असभ्य भाषा में बात कर रहे हैं और गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में एक महिला डॉक्टर सवार थीं, जिन्होंने पीछे से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।
फाइन देने को तैयार थी महिला, फिर भी जारी रही बदसलूकी
Darbhanga Police Suspension : वीडियो में महिला यह कहते हुए भी सुनी जा सकती हैं कि यदि वाहन नो एंट्री में चला गया है तो वे जुर्माना भरने को तैयार हैं, लेकिन गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। इसके बावजूद थानाध्यक्ष का रवैया नहीं बदला।
गाड़ी थाने ले जाने का आदेश, पुलिसकर्मी बने गवाह
Darbhanga Police Suspension : वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को वाहन को थाने ले जाने का निर्देश दिया। पूरी घटना के दौरान उनका व्यवहार लगातार आक्रामक और अनुचित बना रहा।
पुलिस मुख्यालय का सख्त एक्शन
Darbhanga Police Suspension : दरभंगा पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि वायरल वीडियो में बेंता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार अपने कर्तव्य के दौरान आम नागरिक के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं, जो कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानी और उद्दंडता को दर्शाता है।
तत्काल निलंबन
Darbhanga Police Suspension : इन आरोपों को गंभीर मानते हुए थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है और उन्हें केवल सामान्य जीवन यापन भत्ता मिलेगा।







