'एन पी एन लाइव'

crashes : चीन में बना बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान एफ7 विमान ढाका में क्रैश

SHARE:

crashes

ढाका, 21 जुलाई। crashes : बांग्लादेश वायु सेना का चीन निर्मित एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर राजधानी ढाका में एक स्कूल भवन से टकरा गया। बांग्लादेश सशस्त्र बलों के मीडिया प्रभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आइएसपीआर) ने इसकी पुष्टि की।

इमारत से टकरा गया

crashes : आइएसपीआर के अनुसार, बांग्लादेश वायु सेना का चीन निर्मित एफ-7 बीजीआइ प्रशिक्षण विमान सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरा और लगभग 1.30 बजे ढाका के उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से टकरा गया।

ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से बताया, “हमें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।” बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की आठ इकाइयां मौके पर काम कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

crashes : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोगों को घटनास्थल पर देखा जा सकता है। आइएसपीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि चार घायल लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) ले जाया गया है।

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के उत्तरा डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर मोहिदुल इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में कहा, “माइलस्टोन कॉलेज क्षेत्र में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बचाव कार्य जारी है और जल्द ही और जानकारी दी जाएगी।”

छात्रों और कर्मचारियों में फैली दहशत

crashes : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि लड़ाकू विमान ने दोपहर करीब 1:06 बजे उड़ान भरी और उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा। जिस स्कूल परिसर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां कक्षाएं चल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई