'एन पी एन लाइव'

Celina Jaitly Miss India : ताज सिर्फ पहना नहीं जाता, जिया जाता है, सेलिना जेटली का प्रेरणादायक संदेश

SHARE:

Celina Jaitly Miss India Return: Actress Shares Emotional Comeback After 21 Years

Celina Jaitly Miss India : सेलिना जेटली ने फिर जगाई मिस इंडिया की यादें

मुंबई, 10 अप्रैल। Celina Jaitly Miss India : ग्लैमर और आत्मविश्वास के मंच फेमिना मिस इंडिया पेजेंट के 61वें संस्करण में एक खास और भावनात्मक पल देखने को मिला, जब साल 2001 की मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रनर-अप सेलिना जेटली ने 21 साल बाद उसी मंच पर वापसी की, जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

खूबसूरत तस्वीरें साझा की

Celina Jaitly Miss India :  इस खास मौके को यादगार बनाते हुए सेलिना जेटली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और अपने अनुभव को शब्दों में बयां किया। उन्होंने लिखा कि इतने वर्षों बाद उसी मंच पर लौटना उनके लिए “फुल सर्कल” जैसा अनुभव है—एक ऐसा पल जो भावनाओं, यादों और गर्व से भरा हुआ है।

मंच पर नयी भूमिका में

Celina Jaitly Miss India :  सेलिना, जो 2001 में मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में रनर-अप रही थीं, इस बार मंच पर एक नई भूमिका में नजर आईं। उन्होंने युवा प्रतिभागियों को ताज पहनाने की जिम्मेदारी निभाई। यह अनुभव उनके लिए बेहद भावुक और गर्व से भरा हुआ था, क्योंकि वह उन नई प्रतिभाओं के सफर की शुरुआत की साक्षी बनीं, जो आगे चलकर अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सपनों की उड़ान का पहला कदम

Celina Jaitly Miss India :  उन्होंने इस शाम को “जादुई” बताते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सपनों की उड़ान का पहला कदम है। उन्होंने युवा प्रतियोगियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर प्रतिभागी के भीतर अपनी पहचान बनाने और दुनिया में बदलाव लाने की क्षमता होती है।

सेलिना का लुक चर्चा में

Celina Jaitly Miss India :  इस भव्य कार्यक्रम में सेलिना का लुक भी खास चर्चा का विषय रहा। उन्होंने मशहूर डिजाइनर रॉकी स्टार द्वारा डिजाइन की गई शानदार ड्रेस पहनी, जिसके साथ उन्होंने दासानी ब्रदर्स की लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की हीरे और माणिक जड़ी ज्वेलरी कैरी की। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना मेकअप और हेयरस्टाइल खुद ही किया, जो उनके आत्मविश्वास और व्यक्तिगत स्टाइल को दर्शाता है।

ताज के असली मायने समझाए

सेलिना जेटली ने अपने संदेश में “ताज” के असली मायने भी समझाए। उन्होंने कहा कि ताज केवल सिर पर सजाने की वस्तु नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, साहस, गरिमा और ईमानदारी का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “ताज सिर्फ पहना नहीं जाता, उसे जिया जाता है।” यह संदेश उन्होंने खास तौर पर उन युवतियों के लिए दिया, जो इस मंच के जरिए अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं सेलिना

Celina Jaitly Miss India :  उनका जीवन भी प्रेरणा से भरा रहा है। हिमाचल प्रदेश में जन्मीं सेलिना एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में कर्नल थे और उनकी मां भी सेना से जुड़ी थीं। बचपन में सेलिना का सपना सेना में शामिल होने का था, बाद में उन्होंने डॉक्टर बनने की भी इच्छा जताई। लेकिन समय के साथ उनकी रुचि मॉडलिंग की ओर बढ़ी।

महज 16 साल की उम्र में उन्हें मॉडलिंग का पहला मौका मिला और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीतकर उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया।

Celina Jaitly Miss India :  आज, 21 साल बाद उसी मंच पर लौटकर उन्होंने न सिर्फ अपनी यादों को ताजा किया, बल्कि नई पीढ़ी को यह भी सिखाया कि सफलता केवल हासिल करने की चीज नहीं, बल्कि उसे जिम्मेदारी और मूल्यों के साथ जीने का नाम है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई