'एन पी एन लाइव'

CBSE : सीबीएसई का बड़ा फैसला, स्कूलों के एंट्री और एग्जिट गेट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

SHARE:

CBSE

नई दिल्‍ली। CBSE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बच्‍चों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा फैसला लिया। सीबीएसई ने स्कूलों के एंट्री और एग्जिट गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों से प्रवेश और निकास द्वार पर ऑडियो-विजुअल सुविधा के साथ उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। सीबीएसई ने यह कदम स्कूलों में सुरक्षा के संबंध में उठाया है।

बोर्ड ने संशोधन करने का निर्णय लिया

CBSE : सीबीएसई के मुताबिक, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अनुसार, “स्कूलों में सीसीटीवी की नियमित निगरानी और रखरखाव किया जाना आवश्यक है। इसलिए, स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने संशोधन करने का निर्णय लिया है।”

ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग हो

CBSE : सीबीएसई के मुताबिक स्कूल के सभी प्रवेश और निकास द्वार, लॉबी, गलियारों, सीढ़ियों, सभी कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कैंटीन क्षेत्र, स्टोर रूम, खेल के मैदान और शौचालयों व वॉशरूम को छोड़कर अन्य सामान्य क्षेत्रों में ऑडियो-विजुअल सुविधा के साथ उच्च रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, जिससे वास्तविक समय में ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग हो।

पंद्रह दिनों की रिकार्डिंग रखनी होगी

CBSE : इन सीसीटीवी कैमरों में कम से कम 15 दिनों की फुटेज रखने की क्षमता वाला स्टोरेज डिवाइस लगा होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि 15 दिनों का बैकअप सुरक्षित रखा जाए, जिसे आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी उपयोग कर सकें। सभी संबद्ध स्कूल बच्चों की सुरक्षा के लिए इस प्रावधान का पालन करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2026 से एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अगले साल से 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। परीक्षा दो फेज में आयोजित होगी। पहले चरण की परीक्षा फरवरी और दूसरे चरण की मई में आयोजित होगी। पहले चरण की परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि दूसरा चरण वैकल्पिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई