'एन पी एन लाइव'

cancer : कैंसर पीड़ितों को बड़े शहरों की नहीं करनी होगी भागदौड़, जटिल-दुर्लभ कैंसर का इलाज गोरखपुर में भी संभव

SHARE:

cancer

गोरखपुर, 5 अगस्त। cancer : कैंसर पीड़ितों को अब दुरूह सर्जरी के लिए मुंबई या अन्य बड़े महानगरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जटिल और दुर्लभ कैंसर का इलाज अब गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में ही हो जाएगा।

बुजुर्ग मरीज का सफलतापूर्वक इलाज

cancer : कम समय में ही एक के बाद कैंसर की सफल सर्जरी करने वाले इस चिकित्सालय में कन्याकुमारी से आए बुजुर्ग मरीज का विश्व प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम ने ऑपरेशन कर रेयर पैरोटिड ग्लैंड कैंसर को सफलतापूर्वक हटाया है। यह चिकित्सालय जटिल कैंसर सर्जरी करने वाले देश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल हो गया है। एमजीयूजी के परिसर में पिछले साल इसके संबद्ध मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 100 सीटों की मान्यता मिलने के साथ ही परिसर में महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय भी पूर्ण रूप से क्रियाशील है।

दुर्लभ कैंसर था

cancer : अनेक अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त इस चिकित्सालय में दुनिया के जाने-माने कैंसर सर्जन और एमपी बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय माहेश्वरी की सेवा भी मिलती है। बकौल डॉ. माहेश्वरी महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में पिछले कुछ महीनों से हो रहे कैंसर के इलाज की जानकारी सुदूर दक्षिण भारत के कन्याकुमारी निवासी 76 वर्षीय एक मरीज को भी हुई थी। (निजता के कारण मरीज के नाम का उल्लेख नहीं किया जा रहा है)। उसकी लार ग्रंथि में जटिल और दुर्लभ रूप से पाए जाने वाले कैंसर की बीमारी थी।

वह कई जगह इलाज कराने के बाद एक नया विश्वास लेकर एमजीयूजी परिसर के महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय आया था। कन्याकुमारी से आए इस मरीज का गत दिनों सुप्राहायॉइड ब्लॉक विच्छेदन के साथ आरटी साइडेड रेयर पैरोटिड ग्लैंड कैंसर को हटाने के लिए एक जटिल कैंसर की सफल सर्जरी की गई। सर्जरी करने वाली टीम का नेतृत्व डॉ. संजय माहेश्वरी ने किया जबकि इस मेडिकल टीम में डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. तिवारी, डॉ. नेहा, ओटी व अन्य स्टाफ शुभ, दीपक, रवि, रघुराम आदि शामिल रहे।

जताई प्रसन्नता

महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में दुर्लभ किस्म के जटिल कैंसर की सफल सर्जरी पर एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने प्रसन्नता की है। कुलपति ने कहा है कि कन्याकुमारी से आए मरीज का सफल इलाज यह दर्शाता है कि इस चिकित्सालय की ख्याति पूरे देश में विस्तारित हो रही है।

cancer : गौरतलब है कि पूर्व में इस चिकित्सालय में कैंसर की मॉडिफाइड रेडिकल मास्टेक्टॉमी (एमआरएम) सर्जरी भी सफलतापूर्वक हो चुकी है। महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों के मरीजों के लिए भी विश्वास का बड़ा केंद्र बन रहा है। यहां देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र तक के मरीजों का भावपूर्ण स्वागत और ससम्मान इलाज हो रहा है। कन्याकुमारी से आए मरीज के इलाज से पहले गुवाहाटी के एक आईआईटी छात्र का भी सफल इलाज हो चुका है।

मेडिकल हब बन रहा गोरखपुर

cancer :  कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से गोरखपुर देश का ऐसा मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर है जहां भौगौलिक सीमाओं से परे लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। सीएम योगी की देखरेख में सरकारी क्षेत्र के साथ ही महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में चिकित्सा की विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई