मोतिहारी, 5 अक्टूबर। BSNL Motihari : मोतिहारी सहित पूरे जिले में एफटीटीएच के तहत जबरदस्त वाइफाइ सुविधा देने वाले बीएसएनएल का गौरवशाली 25 वर्ष पूरा हो गया है। रजत जयंती के उपलक्ष्य में बीएसएनएल कार्यालय मोतिहारी में वृक्षारोपण एवं केक काटकर वर्षगांठ मनाया गया। अधिकारियों ने संबोधन दिया और 25 वर्ष की यात्रा के संस्मरण सुनाए।
लगाए पौधे
BSNL Motihari : इस अवसर पर मोतिहारी दूरसंचार केंद्र के प्रांगण में बीएसएनल कॉलोनी के माइक्रोवेव कैंपस मोतिहारी में 25 पौधे लगाए गए।

उपभोक्ताओं के प्रति जताया आभार
BSNL Motihari : इस अवसर पर समारोह को परिचालन क्षेत्र प्रमुख हरेंद्र कुमार ने संबोधित किया। साथ ही साथ बीएसएनल पर भरोसा करने वाले सभी उपभोक्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। वृक्षारोपण एवं समारोह को संबोधित करने वालों में वरीय लेखा पदाधिकारी विकास कुमार मिश्रा एवं मुकुंद कुमार गिरी, मोहम्मद इरशादुल्लाह, चंद्रशेखर सिंह, मोहम्मद नौशाद, कमली, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता भी मौजूद थे।
बीएसएनएल दे रहा है बेहतर सेवाएं
BSNL Motihari : बताते चलें भारत संचार निगम लिमिटेड बेहतर कार्य कर रहा है। उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा देने के लिए लगातार तत्पर है। बीएसएनएल की एफटीटीएच की सेवाएं जबरदस्त है। मार्केटिंग के दम पर निजी कंपनियां बड़ी संख्या में उपभोक्ता तो जोड़ ले रही हैं लेकिन बेहतर सेवा वाजिब दामों में आज भी बीएसएनएल ही दे रहा है।
इसे एक उदाहरण के तौर पर समझते हैं। छह माह के लिए कोई निजी कंपनी 30 या 40 एमबीपीएस स्पीड में वाइफाइ सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिसका वह 3100 से लेकर 3600 रुपये चार्ज करती है। वहीं दूसरी बीएसएनएल करीब 2900 रुपये में छह माह के लिए 60 एमबीपीएस की जबरदस्त स्पीड के साथ वाइफाइ सुविधा मुहैया करा रही है। गुणवत्ता भी बेहतर है। जहां निजी कंपनियों की सेवाओं में शिकायतें अधिक हैं, वहीं बीएसएनएल की सेवाएं निर्बाध गति से चलती हैं।
ज्ञात हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएसएनएल की तारीफ कर चुके हैं। देश के विकास में बीएसएनएल योगदान की भी चर्चा कर चुके हैं।

Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







