'एन पी एन लाइव'

Biopharma Shakti Scheme : वित्त मंत्री ने लॉन्च की ‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम, 10,000 करोड़ का प्रावधान

SHARE:

Biopharma Shakti Scheme Announced in Budget 2026 with ₹10,000 Crore Outlay

Biopharma Shakti Scheme : बजट 2026 में बायोफार्मा को बड़ी उड़ान

नई दिल्ली, 1 फरवरी। Biopharma Shakti Scheme : केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के फार्मा सेक्टर को मजबूती देने के लिए ‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम का एलान किया। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

1,000 परीक्षण केंद्रों का राष्ट्रीय नेटवर्क होगा तैयार

Biopharma Shakti Scheme : बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि ‘बायोफार्मा शक्ति’ स्कीम के तहत देशभर में 1,000 मान्यता प्राप्त टेस्टिंग साइट्स का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बायो-फार्मा रिसर्च, क्वालिटी कंट्रोल और इनोवेशन को बढ़ावा देना है।

फार्मा सेक्टर को तेज़ी से आगे बढ़ाने की तैयारी

Biopharma Shakti Scheme : इस योजना के जरिए सरकार की मंशा भारत को बायो-फार्मा और हेल्थकेयर इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बनाने की है। इससे न केवल उद्योग को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

रेयर अर्थ मिनरल्स पर भी सरकार का फोकस

Biopharma Shakti Scheme : वित्त मंत्री ने ओडिशा, केरल और आंध्रप्रदेश जैसे खनिज संपन्न राज्यों को रेयर अर्थ मिनरल्स की खोज और विकास के लिए समर्थन देने की घोषणा की। इसके तहत रेयर अर्थ कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे और खनन व रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

सुधारों की रफ्तार बरकरार

निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार अब तक 350 से अधिक सुधार लागू कर चुकी है, जिनमें जीएसटी और लेबर कोड्स जैसे बड़े सुधार शामिल हैं। ये कदम आर्थिक संरचना को मजबूत करने में सहायक रहे हैं।

स्थिरता और अनुशासन से मिली आर्थिक मजबूती

Biopharma Shakti Scheme : वित्त मंत्री ने कहा— “पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन, निरंतर विकास और नियंत्रित मुद्रास्फीति से जुड़ी रही है। अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद यह हमारे सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है।”

नौवां लगातार बजट, इतिहास के करीब निर्मला सीतारमण

यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है। इसके साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गई हैं, जिन्होंने अलग-अलग कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी भी क्रमशः नौ और आठ बजट पेश कर चुके हैं।

Leave a Comment