'एन पी एन लाइव'

Bihar: तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति, राजद प्रदेश कार्यालय में जश्न, बंटी मिठाइयां

SHARE:

पटना। Bihar : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न की प्राप्ति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव एवं राबड़ी देवी को पौत्र की प्राप्ति हुई है। परिवार और पार्टी में खुशी में जश्न का माहौल है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

मंगलवार की सुबह राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। उन्होंने तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को पुत्र प्राप्ति के लिए बधाई दी। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि आज बिहार के आम अवाम और राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों पर विश्वास करने वाले सभी वर्गों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई और बधाई दी।

हाजीपुर के मंदिर में पूजा

Bihar :  इधर, हाजीपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर, भगवानपुर अड्डा में पूजा अर्चना की और लालू यादव के पूरे परिवार के लिए कल्याण की दुआ मांगी। राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कहा कि नवंबर में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव की संतान खुशी का संदेश लेकर आई है।

सोशल मीडिया के जरिए तेजस्वी ने खुशखबरी साझा की

तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है तो वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने भतीजे ‘जूनियर टूटू’ का स्वागत किया है। तेजस्वी की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए रोहिणी ने लिखा- “गौरवान्वित मां-पापा, दादा-दादी और बहन कात्यायनी को ढेर सारी बधाई। हमारे जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।”

Bihar :  इससे पहले उनके भाई तेजस्वी ने ‘एक्स’ और फेसबुक पर बच्चे की तस्वीर के साथ खबर सुनाई। उन्होंने लिखा, ‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई