'एन पी एन लाइव'

Bihar: प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार पटना, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पोस्टर लगे

SHARE:

पटना। Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 29 मई को पटना में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 30 मई को विक्रमगंज पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और उनके भव्य स्वागत को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

रोड शो भी होगा

बिहार की राजधानी पटना में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी हो रही है। यहां पीएम एक रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पटना की सड़कों के किनारे तरह-तरह के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लेकिन सबसे खास पोस्टर भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने लगाया गया है जो सभी आने-जाने वालों का ध्यान खींच रहा है। इस बड़े पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी तस्वीर है और ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की गई है।

Bihar

Bihar : भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर में नारा लिखा गया है, “ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा।”

दूसरे पोस्टर में लिखा है- “जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है।”

शाम को पटना पहुंचेंगे मोदी

Bihar : बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार की शाम पटना पहुंच रहे हैं। पटना हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे पटना एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहटा हवाई अड्डे का भी शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी पटना में रोड शो करते हुए बिहार भाजपा के दफ्तर पहुंचेंगे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत होगा, जिसके लिए 32 जगहों पर मंच भी बनवाया गया है। गुरुवार को राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को रोहतास जिले के विक्रमगंज में जनसभा करेंगे, जहां से वे शाहाबाद इलाके में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई