'एन पी एन लाइव'

Bihar : नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, सरकारी नौकरी की PT का शुल्क ₹100, Mains बिल्कुल फ्री

SHARE:

Bihar : The picture of Bihar has changed, we will provide employment to 1 crore youth by 2030: Nitish Kumar

पटना, 15 अगस्‍त। Bihar : बिहार के लाखों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्‍त का तोहफा दिया है। उन्‍होंने एक और बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा शुल्‍क में भारी कटौती कर दी है। सीएम नीतीश का ये कदम उन युवाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं जो सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बताते चलें, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को लाभ देने की दिशा में लगातार कदम उठा रहे हैं।

छात्रों को होगा सीधा फायदा

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया है कि राज्यस्तरीय सभी प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं, चाहे वह बिहार लोक सेवा आयोग हो, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग या केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अब केवल 100 रुपये लिया जाएगा। यही नहीं, प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य (Mains) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस फैसले से राज्यभर के लाखों युवाओं को सीधा फायदा होगा।

आर्थिक रूप से कमजोर अभ्‍यर्थियों का बोझ होगा कम

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्‍त के मौके पर पटना के गांधी मैदान से बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिलाना हमारी प्राथमिकता रही है। शुल्क में छूट से प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी और बढ़ेगी और युवा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और प्रोत्साहित होंगे। सरकार के इस फैसले से अब आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों पर से भारी बोझ कम होगा, जिससे उन्हें अपनी तैयारी पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा।

युवा बोले, सीएम सीधे लोगों को दे रहे लाभ

Bihar : राज्य के युवा अब इस फैसले को ऐतिहासिक बता रहे हैं। पटना के अंकित सिंह का कहना है कि पहले अलग-अलग आयोगों की परीक्षाओं में आवेदन शुल्क देने में हजारों रुपये खर्च हो जाते थे, लेकिन अब यह बाधा खत्म हो गई है। अंकित ने सीएम नीतीश कुमार के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा, मुख्‍यमंत्री लगातार ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं जो आम लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाला है। उनकी घोषणाओं का लाभी तुरंत दिखाई दे रहा है।

एक नजर में फैसले के फायदे
  • सभी प्रारंभिक परीक्षाओं का शुल्क अब सिर्फ 100 रुपये
  • Mains परीक्षा के लिए शुल्क पूरी तरह माफ
  • लाखों युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ
  • सरकारी नौकरी की राह होगी आसान
ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई