'एन पी एन लाइव'

Bihar: वैशाली में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

SHARE:

Bihar

वैशाली। Bihar : बिहार के वैशाली जिले में एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। मंगलवार देर रात शौच के लिए गई नाबालिग से आरोपियों ने दुष्‍कर्म किया। घटनास्थल पर पहुंचे पीड़िता के पिता को आरोपित के दादा ने पीटा। इस दौरान आरोपित और उसका दोस्त भागने में कामयाब हो गए। हाजीपुर के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

मुख्य आरोपित स्थानीय चौकीदार का पोता

Bihar :बिदुपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में मुख्य आरोपित स्थानीय चौकीदार का पोता है। मुख्य आरोपित सोनू कुमार (21) और उसका दोस्त अभिनाश कुमार (19) हैं। सोनू के पिता का नाम वीरचंद भगत है। वहीं, दादा उपेंद्र पासवान चौकीदार हैं। अभिनाश के पिता का नाम अशोक पासवान है। बताया गया है कि आरोपित सोनू स्मैक का नशा करता है।

Bihar :घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी रात में सो रही थी। वह देर रात लघुशंका के लिए उठी थी, तभी सोनू कुमार अपने एक दोस्त अभिनाश के साथ जबरन अपने घर ले गया और दोनों ने दुष्कर्म किया।

जब उन्होंने बेटी को खोजने की कोशिश की तो दोनों आरोपितों ने पकड़ लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई।

आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम

Bihar : पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बिदुपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई