'एन पी एन लाइव'

Bihar: मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, देखें शानदार तस्वीरें

SHARE:

Bihar

पटना। Bihar : चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप सोमवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। ‎‎चर्चित चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नेता मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वालों को एक साथ आना चाहिए। ‎

Bihar :‎उन्होंने मनीष कश्यप को एक संघर्षशील युवा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। ‎प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप का स्वागत करते हुए कहा, “मनीष कश्यप कोई नेता या सिर्फ यूट्यूबर नहीं हैं, वे बिहार में व्यवस्था परिवर्तन में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। वे हमेशा बिहार के उन लोगों के साथ खड़े रहे हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है। उनका उद्देश्य समाज को कुछ देना है, न कि उसे नोचना। उनका जुड़ाव इस बात का संकेत है कि अब राजनीति में ईमानदारी और व्यवस्था परिवर्तन की बात ज़मीन पर असर कर रही है।” ‎

Bihar

‎इस अवसर पर मनीष कश्यप ने कहा, “बिहार में वास्तविक बदलाव लाने के लिए केवल सवाल पूछना ही नहीं, बल्कि खुद जवाब बनने की जरूरत है। इसी सोच के साथ में जन सुराज से जुड़ रहा हूं।”

Bihar

स्वयं को जनसेवा के लिए समर्पित करना चाहता हूं

Bihar : ‎उन्होंने आगे कहा, “प्रशांत किशोर ने बिना जाति-धर्म के चश्मे से समाज को देखने की जो पहल की है और व्यवस्था परिवर्तन की बात को जन-जन तक पहुंचाया है, उनके साथ जुड़कर मैं स्वयं को जनसेवा के लिए समर्पित करना चाहता हूं।” ‎

Bihar

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले मनीष कश्यप अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भाजपा से की थी, लेकिन पिछले महीने उन्होंने भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई