'एन पी एन लाइव'

Bihar IPS Transfer : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 71 आइपीएस अफसरों के तबादले, कुंदन कृष्णन को मिली अहम कमान

SHARE:

Bihar IPS Transfer: 71 IPS Officers Reshuffled, Kundan Krishnan Gets Key Role

पटना, 9 जनवरी। Bihar IPS Transfer : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। राज्य में 71 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इस बड़े बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रीता वर्मा को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद से हटाकर अब महानिदेशक सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस मुख्यालय में एडीजी पद पर तैनात रहे कुंदन कृष्णन को अब पुलिस महानिदेशक (अभियान) के साथ-साथ विशेष शाखा के डीजी का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

Bihar IPS Transfer : आर. मलर विजी अब एडीजी

इसके अलावा आर. मलर विजी, जो अब तक बिहार पुलिस अकादमी में एडीजी सह निदेशक थे, उन्हें एडीजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। डॉ. अमित कुमार जैन को एडीजी, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की कमान सौंपी गई है।
स्पेशल ब्रांच में एडीजी रहे सुनील कुमार अब अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

डीआइजी संजय कुमार अब आइजी

Bihar IPS Transfer : साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अहम भूमिका निभा रहे डीआइजी संजय कुमार को अब आइजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है। वहीं विवेकानंद को आइजी, पूर्णिया क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
आनंद कुमार को डीआइजी, विधि-व्यवस्था, पटना और कुमार आशीष को कोसी क्षेत्र का डीआइजी नियुक्त किया गया है।

जिलों के स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।

विनय तिवारी को गोपालगंज का एसपी, हृदयकांत को आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) का एसपी, जबकि सुशील कुमार को गया का एसएसपी बनाया गया है।

अनंत कुमार को रेलवे एसपी, प्रमोद कुमार यादव को भागलपुर का एसएसपी और विनीत कुमार को सारण का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

सागर कुमार पटना यातायात एसपी

Bihar IPS Transfer :इसके साथ ही सागर कुमार को पटना यातायात एसपी, पूरन कुमार झा को सिवान का एसपी, नवजोत सिमी को अरवल का एसपी और रामानंद कौशल को बगहा का एसपी बनाया गया है।
अवधेश दीक्षित को लखीसराय और शुभांक मिश्रा को शिवहर के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फैसले को पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment