'एन पी एन लाइव'

Bihar: मोतिहारी में अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार

SHARE:

Bihar

मोतिहारी, 30 जुलाई। Bihar : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड नंबर 13 की है। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि केसरिया के खेडलपुरा निवासी सुबोध मांझी अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर काफी नाराज था। वह अपनी पत्नी को इसे लेकर कई बार समझा चुका था, लेकिन वह अपने अवैध संबंध को छोड़ नहीं पा रही थी। इसी बात से परेशान होकर सुबोध मंगलवार देर रात अपने ससुराल, झखरा वार्ड नंबर 13 आया था। शाम को सुबोध ससुरालवालों के साथ खाना भी खाया।

रात को हुआ था झगड़ा

बताया गया कि मंगलवार की रात इसी अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुबोध मांझी ने वहां रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित पति सुबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई