'एन पी एन लाइव'

Bihar : डबल इंजन की सरकार फ्लॉप, अपराधियों का मनोबल चरम पर : तेजस्वी

SHARE:

Bihar

पटना। Bihar : मुजफ्फरपुर रेप कांड और पीएमसीएच में इलाज को लेकर हुई लापरवाही पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में न तो कानून-व्यवस्था बची है, न ही स्वास्थ्य-व्यवस्था और न ही शिक्षा या रोजगार की स्थिति सुधर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

Bihar : तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक न तो इस जघन्य घटना पर कोई अफसोस जताया है, न ही कोई बयान दिया है। उन्होंने तंज कसा कि पता नहीं मुख्यमंत्री को इस घटना की जानकारी भी है या नहीं। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर अब क्रिमिनल डिसऑर्डर बन चुका है। यहां कानून व्यवस्था का नामोनिशान नहीं बचा है। सरकार में बैठे किसी भी व्यक्ति को पीड़ित परिवारों से मिलने की फुर्सत नहीं है। मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री पॉलिटिकल कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में व्यस्त हैं।

सरकार का उद्देश्य सिर्फ कुर्सी बचाना

Bihar : उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना रह गया है, जनता की तकलीफों से उन्हें कोई सरोकार नहीं। कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब बिहार में रेप की घटना न हो या गोलियां न चल रही हों। सचिवालय के सामने, फ्लाईओवर पर, यहां तक कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर भी गोलियां चलाई जा रही हैं। इससे साफ है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है।

अपने भाई तेज प्रताप यादव के ‘जयचंद’ वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान ले लिया है। वो सबसे अनुभवी हैं, पार्टी और बिहार के भले का निर्णय वही बेहतर समझ सकते हैं। इस पर मुझे कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी है।

मुद्दों पर बात आती है तो मुंह बंद हो जाते हैं

Bihar : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा कि खड़गे जी ने बिलकुल सही कहा। एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया, रोड शो हो गया, लेकिन किसी शहीद के परिवार से मिलने नहीं गए। कुढ़नी में 11 साल की बच्ची के साथ जो भयावह घटना हुई, उस पर किसी ने कुछ नहीं कहा। लालू जी के परिवार को तो दिनभर गालियां दी जाती हैं, लेकिन जब बात असल मुद्दों की आती है तो इन नेताओं के मुंह बंद हो जाते हैं।

पीड़ित परिवार से मिलने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह खुद हर जिले में हो रही घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं और जहां ज़रूरत होती है, वहां पहुंचते हैं। हम पीड़ित के परिवार से मिलने जाएंगे तो सूचना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई