'एन पी एन लाइव'

Bhojpuri : देशभक्ति के रंग में भोजपुरी सितारे, निरहुआ ने लहराया तिरंगा तो अक्षरा सिंह ने गाया गीत

SHARE:

Bhojpuri

मुंबई, 15 अगस्त। Bhojpuri : 79वें स्वतंत्रता दिवस पूरे देश के साथ—साथ भोजपुरी फिल्मों के सितारे भी देशभक्ति के रंग में रंग गए। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

आम्रपाली ने पोस्ट किया वीडियो

अभिनेत्री आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बैकग्राउंड में उन्होंने भोजपुरी भक्ति गीत ‘तिरंगा लहर लहर लहराए’ ऐड किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

वीर जवानों को किया नमन

Bhojpuri : दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह घर में तिरंगा झंडा लहराते नजर आ रहे हैं। क्लिप के बैकग्राउंड में अभिनेता ने फिल्म ‘कर्मा’ का गाना ‘ऐ वतन तेरे लिए’ ऐड किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “79वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। आज भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 78 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को सादर नमन।”

Bhojpuri

अक्षरा सिंह ने वीडियो पोस्ट किया

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह एक स्टूडियो में ‘भारत की मिट्टी’ गाना गाती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने सफेद रंग के सलवार-सूट के साथ तिरंगा वाली चुन्नी पहनी हुई है।

Bhojpuri

निधी झा ने भी वीडियो पोस्ट की

Bhojpuri : निधी झा ने भी इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनका बेटा तिरंगे वाली टी-शर्ट पहने हुए है। अभिनेत्री ने क्लिप के बैकग्राउंड में गाना ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ ऐड किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद। जय भारत।”

अंजना सिंह ने किया यह पोस्ट

Bhojpuri : अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक बच्ची के साथ तिरंगा लिए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय जवान। जय किसान। जय हिन्द। जय भारत।”

Bhojpuri

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई