'एन पी एन लाइव'

Bettiah police line : गोलियों की गूंज से दहल उठा बेतिया पुलिस लाइन, सिपाही ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां

SHARE:

Bettiah police line

बेतिया। Bettiah police line : बिहार के बेतिया पुलिस लाइन देर रात गोलियों की गूंज से दहल उठा। यहां एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित सिपाही परमजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सिपाही परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर दाग दीं। पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई।

इंसास राइफल लेकर छत पर चढ़ गया

हमलावर सिपाही परमजीत वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस बैरक में फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पड़ा है, जिसकी जांच जारी है।

दोनों में चल रहा था विवाद

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बना। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन में स्थानांतरित हुए थे और एक ही यूनिट में तैनात थे।

डीआईजी ह​रिकिशोर राय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों सिपाहियों के बीच पुराना विवाद था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

-आइएएनएस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई