'एन पी एन लाइव'

Arthritis Yoga : अब नहीं सहना गठिया का दर्द, योग बनेगा सहारा, अपनाएं ये पांच आसन

SHARE:

Arthritis Yoga: 5 Poses to Relieve Joint Pain Naturally

निवेदिता झा, नई दिल्ली। Arthritis Yoga :

सुबह की शुरुआत अगर जोड़ों की चुभन, उंगलियों की जकड़न और घुटनों के दर्द से होती हो तो समझ लीजिए कि गठिया (अर्थराइटिस) चुपचाप आपकी दिनचर्या पर कब्जा जमा रहा है। बिस्तर से उठते ही शरीर जैसे जाम हो जाता है, चलते-फिरते हर कदम पर टीस उठती है और दिनभर एक अजीब-सी थकान बनी रहती है – यही गठिया की सबसे बड़ी पहचान है।

खत्म होने लगता है लचीलापन

Arthritis Yoga : गठिया दरअसल जोड़ों की ऐसी बीमारी है जिसमें सूजन, दर्द और अकड़न के कारण शरीर का लचीलापन खत्म होने लगता है। उम्र बढ़ने पर जोड़ों की चिकनाई यानी कार्टिलेज घिस जाती है, लेकिन सिर्फ उम्र ही वजह नहीं है। मोटापा, पुरानी चोट, संक्रमण, ऑटोइम्यून समस्याएं और आनुवंशिक कारण भी इसे और बढ़ा देते हैं। ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ योगासन एक बेहतर और प्राकृतिक उपाय बनकर सामने आता है।

आयुष मंत्रालय की यह है सलाह

Arthritis Yoga :आयुष मंत्रालय भी गठिया के मरीजों को रोजाना कुछ खास योगासनों का अभ्यास करने की सलाह देता है। ये आसन न सिर्फ जोड़ों में आई सूजन को कम करते हैं, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाकर शरीर को फिर से लचीला और सक्रिय बनाने में मदद करते हैं।

वीरभद्रासन

Arthritis Yoga :सबसे पहले बात करते हैं वीरभद्रासन की। इस आसन में पैरों को फैलाकर खड़े हों, एक पैर 90 डिग्री पर मोड़ें और दूसरा पैर सीधा रखें। दोनों हाथ ऊपर उठाकर जोड़ें और आसमान की ओर देखें। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें। यह आसन घुटनों, जांघों और कूल्हों को मजबूती देता है, जिससे चलने में होने वाला दर्द कम होता है।

ताड़ासन

Arthritis Yoga : इसके बाद आता है ताड़ासन। इसे करने के लिए सीधा खड़े होकर हाथों को ऊपर उठाएं, उंगलियों को आपस में फंसाएं और शरीर को जितना हो सके ऊपर की ओर खींचें। एड़ियां थोड़ी ऊपर उठाकर पूरे शरीर में एक खिंचाव महसूस करें। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है और जोड़ों में रक्त संचार को बेहतर बनाता है।

Arthritis Yoga: 5 Poses to Relieve Joint Pain Naturally

सेतुबंधासन

Arthritis Yoga : तीसरा महत्वपूर्ण आसन है सेतुबंधासन। पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें, फिर सांस लेते हुए कमर और कूल्हों को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। यह आसन कमर, कूल्हों और घुटनों को मजबूती देता है और दर्द में राहत पहुंचाता है।

मर्जरी आसन

Arthritis Yoga :चौथा आसन है मर्जरी आसन यानी कैट पोज। इसमें चौपाया मुद्रा में आकर पहले पीठ को ऊपर की ओर उभारें और सिर नीचे झुकाएं, फिर धीरे-धीरे पीठ को नीचे की ओर झुकाएं और सिर ऊपर उठाएं। इसे कई बार दोहराएं। यह रीढ़ को लचीला बनाता है और गर्दन व कमर के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

Arthritis Yoga: 5 Poses to Relieve Joint Pain Naturally

त्रिकोणासन

Arthritis Yoga : आखिरी और बेहद फायदेमंद आसन है त्रिकोणासन। इसमें पैर फैलाकर खड़े हों, एक पैर बाहर की ओर मोड़ें और उसी दिशा में झुकते हुए हाथ नीचे की ओर ले जाएं, दूसरा हाथ ऊपर की ओर रखें। यह आसन कमर, कूल्हों और जांघों की जकड़न को खत्म करता है और शरीर में संतुलन बढ़ाता है।

नियमित करें आसन

Arthritis Yoga :अगर इन पांचों योगासनों को रोजाना 10 से 20 मिनट तक नियमित रूप से किया जाए तो गठिया के दर्द, सूजन और अकड़न में काफी हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि किसी भी योग अभ्यास को शुरू करने से पहले विशेषज्ञ या योग प्रशिक्षक की सलाह जरूर लें, ताकि आसन सही तरीके से और सुरक्षित रूप से किए जा सकें।

थोड़ा-सा अनुशासन, थोड़ा-सा धैर्य और रोज का यह योग अभ्यास – यही गठिया के दर्द से धीरे-धीरे छुटकारा पाने की कुंजी बन सकता है।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई