'एन पी एन लाइव'

Arc Society : गाजियाबाद की डिजाइन आर्क सोसाइटी में भीषण आग, दमकलकर्मी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

SHARE:

Arc Society

गाजियाबाद, 24 जुलाई। Arc Society : गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र स्थित डिजाइन आर्क सोसाइटी में गुरुवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि आग सेक्टर-5 स्थित एल-101 नंबर फ्लैट में लगी थी, जो फ्लैट निवासी कपिल गर्ग के नाम पर है।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग हरकत में आ गया और प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में तीन दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दमकलकर्मियों ने पाया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में भयानक रूप ले चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया।

तुरंत मोर्चा संभाला

Arc Society : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। एक टीम ने बालकनी से होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, वहीं दूसरी टीम ने फ्लैट का गेट तोड़ते हुए एक और होजलाइन अंदर फैलाई और अंदरूनी हिस्सों में लगी आग को बुझाने में जुट गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन में फायर यूनिट ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया। विशेष रूप से सराहनीय यह रहा कि दमकल विभाग की समय पर प्रतिक्रिया और सूझबूझ से आग पास के अन्य फ्लैटों तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

कोई जनहानि नहीं

Arc Society : अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, फ्लैट में मौजूद संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की तुरंत की गई इस कार्यवाही और सतर्कता से एक बड़ा नुकसान टल गया। गनीमत रही कि आग अगल-बगल के फ्लैट तक नहीं पहुंची, नहीं तो यह घटना और भी ज्यादा बड़ी हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई