उधमपुर। Amarnath Yatra : आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में उधमपुर जिले में भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों के ठहराव के लिए 26 लॉजमेंट सेंटर्स स्थापित किए गए हैं। जिला आयुक्त सलोनी राय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सलोनी राय खुद लॉजमेंट सेंटर्स का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने एक सेंटर पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिला अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। जिला आयुक्त ने कहा कि वो लगातार उन सेंटर्स पर जाकर व्यवस्थाओं को देख रही हैं।
यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को भी इन लॉजमेंट सेंटर्स पर मजबूत किया गया है। साथ ही, ट्रेन से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उधमपुर रेलवे स्टेशन पर आरएफआइडी- कार्ड्स फैसिलिटेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है, जिससे उन्हें यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत
Amarnath Yatra : डीसी सलोनी राय के मुताबिक लॉजमेंट सेंटर्स में पानी, शौचालय, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उनका कहना है कि यदि किसी कारणवश मौसम खराब होता है या यात्रा को उधमपुर में रोकना पड़ता है तो यात्रियों को ठहरने और आराम करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
जिला आयुक्त ने कहा कि अमरनाथ यात्रा उधमपुर जिले से भी होकर गुजरती है। हमने 26 लॉजमेंट सेंटर्स बनाए हैं, जहां पर साढ़े 6 हजार लोगों के रुकने की क्षमता है। किसी कारण से यात्रा रुकती है तो उन यात्रियों को पूरी सुविधा इन लॉजमेंट सेंटर्स में मिलेगी।
उन्होंने बताया कि हमने लॉजमेंट सेंटर्स पर अधिकारियों को तैनात किया है, जो सुनिश्चित करेंगे कि जो भी यात्री यहां रुकते हैं, उनको आरामदायक सुविधाएं मिलें।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







