'एन पी एन लाइव'

Almora bus accident : अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 6 की मौत, CM धामी ने जताया गहरा शोक

SHARE:

Almora Bus Accident: Six Killed After Passenger Bus Falls Into Gorge in Uttarakhand

अल्मोड़ा, 30 दिसंबर। Almora bus accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 18 यात्री सवार थे और वह भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग से होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक नियंत्रण खोने के बाद वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया।

Almora bus accident : राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। कई घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Almora bus accident : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा— अल्मोड़ा में भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। यह घटना हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में जुटा है और गंभीर घायलों को विशेष चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं।

Leave a Comment