मोतिहारी, 27 जून। Prateek Mishra : मोतिहारी शहर के स्टेशन रोड निवासी एवं बीएसएनएल में लेखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत विकास कुमार मिश्रा तथा मंगल सेमिनरी इंटर कॉलेज, मोतिहारी की अध्यापिका मीनाक्षी मिश्रा के सुपुत्र प्रतीक मिश्रा ने अपनी शानदार उपलब्धि से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
नालंदा में हुआ आयोजन
Prateek Mishra : 19 जून से 25 जून 2026 तक नालंदा जिले के कल्याण बीघा में आयोजित 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में प्रतीक मिश्रा ने 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट सब-यूथ टीम स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें राज्य के उभरते हुए निशानेबाजों की श्रेणी में स्थापित कर दिया है।

राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
Prateek Mishra : इतना ही नहीं, इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रतीक मिश्रा ने प्री-नेशनल यूथ 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के लिए भी सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। यह उपलब्धि उनके खेल जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है और अब उनसे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

सफलता का श्रेय प्रशिक्षक को
Prateek Mishra : अपनी इस सफलता का श्रेय प्रतीक मिश्रा ने अपने प्रशिक्षक अमित घनसेला, अपने माता-पिता तथा कांटी, मुजफ्फरपुर स्थित स्वराज शूटिंग सेंटर के प्रबंधक उज्ज्वल सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन, माता-पिता के निरंतर सहयोग और संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं की बदौलत ही वह यह मुकाम हासिल कर सके हैं।

शहर के लोगों में खुशी की लहर
Prateek Mishra : प्रतीक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्णिम सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं। पूर्वी चंपारण के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है और जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।







