'एन पी एन लाइव'

Ghazipur Exam Fraud : गाजीपुर में परीक्षा केंद्र पर बड़ा खुलासा, प्रधानाचार्य और ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

SHARE:

Ghazipur Exam Fraud: Principal and Fake Candidate Arrested in UP Board Exam

Ghazipur Exam Fraud : यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खेल

अवनीश सिंह, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। Ghazipur Exam Fraud : गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में स्थित बाबा भगेलु दास इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य और दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड की परिषदीय परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी शुभम यादव (पुत्र रविंद्र यादव) के स्थान पर दूसरे युवक को परीक्षा दिलाई जा रही थी। आरोप है कि यह पूरा खेल कॉलेज के प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह यादव (58 वर्ष) की मिलीभगत से चल रहा था।

बताया गया कि बिना बायोमेट्रिक जांच कराए ही शिवम यादव (20 वर्ष), पुत्र स्व. महेंद्र यादव, निवासी ग्राम कंधोरी, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ, को परीक्षा कक्ष में बैठा दिया गया। वह शुभम यादव के अनुक्रमांक 1262105831 पर परीक्षा दे रहा था।

जांच में खुली पोल, मौके पर पहुंची पुलिस

Ghazipur Exam Fraud : परीक्षा के दौरान हुई जांच में मामला संदिग्ध लगा। सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वास्तविक परीक्षार्थी की जगह कोई और युवक परीक्षा दे रहा है। सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थानाध्यक्ष और वाराणसी स्पेशल टास्क फोर्स प्रभारी टीम के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह यादव और ‘मुन्ना भाई’ शिवम यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बरामद हुए दस्तावेज

Ghazipur Exam Fraud : गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए, जिनमें शामिल हैं:

  • एक बोर्ड की उत्तर पुस्तिका
  • एक ओएमआर शीट
  • रजिस्ट्रेशन पत्र
  • प्रवेश पत्र
  • आधार कार्ड

इन सभी दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है।

दर्ज हुआ मुकदमा, आगे की कार्रवाई जारी

Ghazipur Exam Fraud : पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। शिक्षा व्यवस्था में इस प्रकार की अनियमितता ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment