'एन पी एन लाइव'

Ghazipur Crime : गाजीपुर में कबाड़ खरीदने वाला बना दरिंदा, तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

SHARE:

Ghazipur Crime: Scrap Dealer Arrested for Assault of 3-Year-Old Girl

Ghazipur Crime : का लालच और सुनसान में वारदात

अवनीश सिंह , गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। Ghazipur Crime : गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव में कबाड़ खरीदने का काम करने वाले एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान गांव में कबाड़ खरीदने आया युवक उसे कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ घर के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ घिनौनी हरकत की।

कुछ देर बाद बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ते देख आरोपित मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पहुंची मौके पर, आरोपित हिरासत में

Ghazipur Crime : घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में ले लिया। गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की पहचान नंदगंज थाना क्षेत्र के सौरम गांव निवासी 32 वर्षीय अच्छे लाल राम पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में शादियाबाद थाना पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही।

पहले भी दहल चुका है जिला

गाजीपुर जिले में इससे पहले भी मासूम बच्चियों और किशोरियों के साथ दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं—

  • 27 जुलाई 2024 को घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म।
  • कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में करीब 11 माह पूर्व तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म।
  • 26 नवंबर 2022 को बहरियाबाद थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म, जिसे आरोपित गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया था।
  • 28 अगस्त 2025 को सैदपुर कोतवाली क्षेत्र तथा 9 दिसंबर 2024 को नोनहरा थाना क्षेत्र में भी किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए थे।
  • इन घटनाओं ने जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों में उबाल, कड़ी सजा की मांग

Ghazipur Crime : घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

Leave a Comment