UGC Law Protest : ‘काला कानून’ बताकर यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग
अवनीश सिंह, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। UGC Law Protest : यूजीसी के नए कानून के विरोध में बुधवार को गाजीपुर में सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। क्षत्रिय महासभा युवा, ब्राह्मण जनसेवा मंच, पूर्वांचल छात्र सेना, कायस्थ महासभा, ब्राह्मण रक्षा दल, राष्ट्रवादी जन संग्रह और सवर्ण हिंद फौज के संयुक्त तत्वावधान में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी को सवर्ण विरोधी काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
UGC Law Protest : प्रदर्शन के दौरान संगठनों की ओर से तीन मुख्य मांगें रखी गईं—
- यूजीसी की निगरानी में बनने वाली समितियों में सवर्ण वर्ग के प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
- झूठी और दुर्भावनापूर्ण शिकायत करने वालों के खिलाफ दंड और आर्थिक जुर्माने का प्रावधान किया जाए।
- यूजीसी के इस कथित काले कानून को पूरी तरह से वापस लिया जाए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
UGC Law Protest : विरोध प्रदर्शन में राज कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमन सिंह, अभय सिंह, छोटू सिंह, दिव्यांशु सिंह, आशीष सिंह, भोलू सिंह, दीपु सिंह, आनंद मोहन सिंह, अरविंद सिंह, काजू सिंह, चंदन सिंह, शेरू सिंह, सत्यजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्वांचल छात्र सेना की ओर से प्रदेश संयोजक निमेष पांडे के साथ शिवम उपाध्याय, अंशु पांडे, उमेश पांडे, गोपाल पांडे, अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी, मिट्ठू पांडे, चमचम चौबे, मनीष तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, विवेकानंद पांडे, ऋषिकांत श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजू उपाध्याय, अनूप उपाध्याय, सौरभ तिवारी, अजीत उपाध्याय, राहुल दुबे, अमित पांडे, अखिलेश पांडे, मोनू तिवारी, धनंजय मिश्रा, विराट पांडे, शिवम चौबे, राहुल तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए।
आंदोलन जारी रखने का एलान
UGC Law Protest : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज कुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून के खिलाफ यह आंदोलन किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे क्रमबद्ध और निरंतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं।








