'एन पी एन लाइव'

Shivangi Joshi Dating : डेटिंग के लिए प्रोफेशन नहीं, इंसान रखता है मायने : शिवांगी जोशी

SHARE:

Shivangi Joshi Dating Views: Profession Doesn’t Matter in Relationships

Shivangi Joshi Dating : पॉडकास्ट में खुलकर रखी बात

मुंबई, 20 जनवरी। Shivangi Joshi Dating : टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने एक बार फिर अपने सुलझे हुए विचारों से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने डेटिंग और रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी और साफ किया कि उनके लिए किसी भी रिश्ते में इंसान सबसे ज्यादा मायने रखता है, न कि उसका प्रोफेशन।

शिवांगी जोशी बालाजी टेलीफिल्म्स के चर्चित पॉडकास्ट ‘ऑनेस्टली, व्हाई नॉट?’ में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं। बातचीत के दौरान होस्ट ने उनसे सवाल किया कि क्या वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े किसी शख्स को डेट करना पसंद करेंगी।

शिवांगी का साफ जवाब

Shivangi Joshi Dating : इस सवाल पर अभिनेत्री ने बेझिझक जवाब देते हुए कहा कि प्यार का किसी इंडस्ट्री या पेशे से कोई संबंध नहीं होता।

उन्होंने कहा— “मुझे नहीं लगता कि प्यार का किसी प्रोफेशन या इंडस्ट्री से कोई लेना-देना है। यह पूरी तरह इंसान पर निर्भर करता है। सम्मान, समझदारी, सच्चा प्यार और अच्छे मूल्य ही किसी रिश्ते की असली नींव होते हैं। इसलिए किसी का प्रोफेशन मेरे लिए मायने नहीं रखता।”

लव लाइफ को लेकर रहती हैं सुर्खियों में

Shivangi Joshi Dating : शिवांगी जोशी की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है। उनका नाम पहले मोहसिन खान और बाद में कुशाल टंडन के साथ जुड़ चुका है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी बातें होती रही हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली पहचान

Shivangi Joshi Dating : शिवांगी ने टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है, लेकिन आज भी उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिलती है। इस सीरियल में उन्होंने नायरा का किरदार निभाया था और उनके अपोजिट मोहसिन खान नजर आए थे। शो के दौरान दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए।

‘बरसातें’ और कुशाल टंडन संग रिश्ता

Shivangi Joshi Dating : इसके बाद शिवांगी टीवी शो ‘बरसातें’ में कुशाल टंडन के साथ नजर आईं। शो के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन कुछ समय बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। इस रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि खुद कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए की थी।

साफ सोच, मजबूत पहचान

Shivangi Joshi Dating : डेटिंग और रिश्तों पर शिवांगी जोशी का यह नजरिया बताता है कि उनके लिए चमक-दमक से ज्यादा इंसानियत, सम्मान और सच्चे भाव मायने रखते हैं—जो उन्हें न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री, बल्कि एक समझदार इंसान भी बनाता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई