'एन पी एन लाइव'

Nitin Nabin Statement : नितिन नबीन : साधारण कार्यकर्ता से शीर्ष नेतृत्व तक का सफर

SHARE:

Nitin Nabin Statement: BJP Gives Big Responsibility to Small Workers

Nitin Nabin Statement :  “मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को सर्वोच्च दायित्व मिला”

नई दिल्ली, 20 जनवरी। Nitin Nabin Statement : भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि “हम जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना सिर्फ भाजपा में ही संभव है।” उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

नितिन नबीन ने कहा कि आज सबसे पहले वे सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का प्रमाण है, जहां समर्पण और मेहनत को पहचान मिलती है।

प्रधानमंत्री मोदी को बताया प्रेरणास्रोत

Nitin Nabin Statement : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा उन्हें दूर से देखा और सीखा कि कैसे देश सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।

गुजरात की यादें और नेतृत्व की सीख

Nitin Nabin Statement : नितिन नबीन ने गुजरात के आणंद में आयोजित एक कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनते देखा। उन्होंने कहा कि उसी दिन उन्हें यह समझ आया कि एक सच्चा नेता वही होता है जो लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ता है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को नमन

Nitin Nabin Statement : उन्होंने पार्टी के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं से जुड़ाव, नितिन गडकरी द्वारा संगठन को मजबूत करना और अमित शाह के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं की चिंता—इन सभी ने भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत

Nitin Nabin Statement : नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा का विस्तार और मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करते हुए कहा कि यह संगठन सेवा, समर्पण और संस्कारों पर आधारित है।

परंपराओं पर हमले पर कड़ा रुख

Nitin Nabin Statement : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल के दिनों में पवित्र कार्तिगई दीपम उत्सव को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उदाहरण नहीं है, बल्कि लगातार भारतीय परंपराओं और आस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं।

संस्कृति और आस्था की रक्षा का संकल्प

Nitin Nabin Statement : नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को रोकने वाली ताकतों का विरोध करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो लोग राम सेतु के अस्तित्व से इनकार करते हैं और धार्मिक उत्सवों का विरोध करते हैं, उनके लिए भारतीय राजनीति में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई