'एन पी एन लाइव'

Khyber Shooting : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिंसा, गोलीबारी की घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों की मौत

SHARE:

Khyber Shooting Attack: Four Pakistani Policemen Killed in Separate Incidents

इस्लामाबाद, 4 जनवरी। Khyber Shooting : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लक्की मारवत जिले के सराय नौरंग कस्बे में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अचानक गोलियां चला दीं। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

Khyber Shooting : तलाशी अभियान शुरू

मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान सराय नौरंग ट्रैफिक प्रभारी जलाल खान, कांस्टेबल अजीजुल्लाह और कांस्टेबल अब्दुल्ला के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

दूसरी घटना बन्नू जिले में

Khyber Shooting : वहीं, दूसरी घटना बन्नू जिले के मंदान क्षेत्र में सामने आई, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल राशिद खान उस समय निशाना बने, जब वे अपने घर से ड्यूटी के लिए मंदान पुलिस स्टेशन जा रहे थे।

इन घटनाओं को पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांतों—खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान—में पुलिसकर्मियों को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले चौकी पर हुआ था हमला

Khyber Shooting : इससे पहले शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की बरंग तहसील स्थित एक पुलिस चौकी पर भी हमला हुआ था। डॉन अखबार के अनुसार, तड़के करीब दो बजे हुए इस हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए।

भारी और हल्के दोनों तरह के हथियार इस्तेमाल किए

Khyber Shooting : जिला पुलिस प्रवक्ता इसरार खान ने बताया कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय नसीम गुल के रूप में हुई है। घायलों में कांस्टेबल सुलेमान खान (35), कांस्टेबल साज मोहम्मद (58) और एक स्कूल चौकीदार साहिबजादा (28) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने भारी और हल्के दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया।

इस बीच, पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने वर्ष 2025 के दौरान खैबर पख्तूनख्वा में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Leave a Comment