'एन पी एन लाइव'

US Venezuela Action : अमेरिका ने दुनिया को चेताया, कहा— हमारे हितों से टकराए तो अंजाम बुरा होगा

SHARE:

US Venezuela Action: America Warns World After Maduro Arrest

वॉशिंगटन, 4 जनवरी । US Venezuela Action : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वेनेजुएला में की गई हालिया कार्रवाई के बाद दुनिया को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को खतरा पहुंचाया गया, तो अमेरिका बिना हिचक निर्णायक कदम उठाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का उद्देश्य केवल एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं था, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर सरकारों और नेताओं के लिए चेतावनी भी थी।

US Venezuela Action : मादुरो को मान्यता देने से इन्कार

मार-ए-लागो में मीडिया से बातचीत के दौरान रूबियो ने कहा कि निकोलस मादुरो वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति नहीं हैं और उनकी स्थिति एक भगोड़े की है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से स्वीकार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल अमेरिका की राय नहीं है, बल्कि पूर्व ट्रंप प्रशासन, बाइडेन प्रशासन और मौजूदा प्रशासन के साथ-साथ यूरोपीय संघ और कई अन्य देशों ने भी मादुरो को मान्यता देने से इनकार किया है।

मादुरे ने टकराव का रास्ता चुना

US Venezuela Action : रूबियो ने बताया कि मादुरो पर वर्ष 2020 में अमेरिका में गंभीर आरोप लगाए गए थे और उन पर 50 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि मादुरो के पास हालात से बचने के कई मौके थे, लेकिन उन्होंने टकराव का रास्ता चुना। रूबियो के अनुसार, “उन्हें बार-बार अवसर दिए गए, लेकिन इसके बजाय उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना और आक्रामक रवैया अपनाया।”

मादुरे पर कई आरोप

US Venezuela Action : अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस ऑपरेशन को एक बड़ा संकेत बताते हुए कहा कि कुछ वैश्विक नेता यह मान लेते हैं कि वे वाशिंगटन के साथ मनमानी कर सकते हैं और उन्हें किसी परिणाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने मादुरो सरकार के कई फैसलों का उल्लेख किया, जिनमें ईरान को वेनेजुएला में आमंत्रित करना, अमेरिकी तेल संपत्तियों को जब्त करना, अमेरिका में गैंग सदस्यों को भेजना और हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को सौदेबाजी के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश शामिल है।

रूबियो ने कहा कि मादुरो लगातार यह सोचते रहे कि उनकी चालों का कोई असर नहीं होगा, लेकिन अब दुनिया को यह समझ लेना चाहिए कि अमेरिका के पास ऐसा राष्ट्रपति है जो केवल बातें नहीं करता। उन्होंने कहा, “अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति गेम खेलने वाले नहीं हैं। जब वे कहते हैं कि कोई कदम उठाया जाएगा, तो वह करके दिखाते हैं।”

कार्रवाई में विश्वास

US Venezuela Action : उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला ऑपरेशन ने ऐसे नेतृत्व को दर्शाया है जो भाषणों और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कार्रवाई में विश्वास रखता है। कांग्रेस को पहले से जानकारी न देने के सवाल पर रूबियो ने प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह ऐसा मिशन नहीं था जिसकी पूर्व सूचना दी जा सके। उन्होंने इसे ‘ट्रिगर-बेस्ड मिशन’ बताया, जिसमें पहले से जानकारी देने पर पूरा अभियान खतरे में पड़ सकता था।

कानून लागू करने से जुड़ी कार्रवाई

US Venezuela Action : विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान मूल रूप से कानून लागू करने से जुड़ी कार्रवाई थी, जिसमें अमेरिकी न्याय से जुड़े दो भगोड़ों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि इस मिशन में न्याय विभाग को रक्षा विभाग का पूरा सहयोग मिला।

क्यूबा के नेतृत्व को सतर्क रहने की जरूरत

क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए रूबियो ने उसे “एक आपदा” करार दिया और कहा कि वहां के नेतृत्व को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्यूबा के सुरक्षाकर्मियों ने मादुरो सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। रूबियो ने कहा कि वेनेजुएला में हुई घटनाएं केवल इस क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबक हैं और संदेश साफ है—जब अमेरिका के राष्ट्रीय हितों की बात आए, तो उसके साथ खेल करने की कोशिश न की जाए, क्योंकि इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।

Leave a Comment