'एन पी एन लाइव'

BJP MLA Death : बरेली में भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, बैठक के दौरान पड़ा हार्ट अटैक

SHARE:

BJP MLA Death: Bareilly MLA Dr Shyam Bihari Lal Dies of Heart Attack During Meeting

बरेली, 2 जनवरी। BJP MLA Death : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

BJP MLA Death : भोजन के दौरान असहज महसूस हुआ

BJP MLA Death : विधायक के सहयोगियों के अनुसार, डॉ. श्याम बिहारी लाल मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद थे। बैठक के बाद भोजन के दौरान उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद वे बाहर निकले। हालत बिगड़ने पर उन्हें पीलीभीत रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज से पहले ही उनका निधन हो गया।

बैठक के दौरान बिगड़ी ​तबीयत

BJP MLA Death : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए जनप्रतिनिधियों और मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ यह बैठक आयोजित की थी। बैठक के दौरान ही विधायक की तबीयत अचानक खराब हो गई।

पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

BJP MLA Death : डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन की खबर फैलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का असमय निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

पार्टी के लिए बड़ी क्षति

BJP MLA Death : वन मंत्री अरुण सक्सेना ने बताया कि वे सभी एक बैठक में मौजूद थे, तभी विधायक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। वे अत्यंत विद्वान व्यक्ति थे और रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। वे लगातार दो बार फरीदपुर सीट से विधायक चुने गए थे।

डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक का माहौल है।

Leave a Comment