'एन पी एन लाइव'

North India Fog : उत्तर भारत में घना कोहरा, इंडिगो ने जारी की महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी, फ्लाइट संचालन प्रभावित

SHARE:

North India Fog Disrupts Flights: IndiGo Issues Travel Advisory

नई दिल्ली, 30 दिसंबर। North India Fog : दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी मौसम की खराबी के कारण हवाई यातायात पर गंभीर असर देखने को मिला। इसी स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।

North India Fog : लिंक साझा किया

इंडिगो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि उत्तरी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है और फ्लाइट शेड्यूल लगातार प्रभावित हो रहा है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ानों की ताज़ा जानकारी नियमित रूप से चेक करते रहें। इसके लिए कंपनी ने स्थिति की मॉनिटरिंग हेतु लिंक भी साझा किया है।

रिफंड का विकल्प

North India Fog : कंपनी ने कहा है कि यदि किसी यात्री की फ्लाइट प्रभावित होती है तो उन्हें री-बुकिंग या रिफंड का विकल्प आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक परिवर्तन किए जा सकते हैं।

यात्रा के लिए रखें अतिरिक्त समय

North India Fog : इंडिगो ने यह भी बताया कि कोहरे का असर सिर्फ हवाई यातायात तक सीमित नहीं है। सड़क परिवहन भी बुरी तरह झटका झेल रहा है। कम दृश्यता के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है। एयरलाइंस ने सलाह दी है कि यात्री अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एयरलाइंस ने आश्वासन दिया है कि उनकी टीमें लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। मौसम में सुधार होते ही फ्लाइट ऑपरेशन सुचारू रूप से पुनः शुरू कर दिए जाएंगे।

अधिकारियों के साथ काम कर रही टीमें

North India Fog : पोस्ट में लिखा गया, “हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हमारी टीमें अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। जैसे ही मौसम बेहतर होगा, उड़ान सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद। हम साफ आसमान और जल्द ही आपको बोर्ड पर स्वागत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

Leave a Comment