'एन पी एन लाइव'

Vaishno Devi Crowd : नववर्ष से पहले श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

SHARE:

Vaishno Devi Crowd: Heavy Rush of Devotees Ahead of New Year in Jammu

कटरा, 28 दिसंबर। Vaishno Devi Crowd : नए साल के आगमन से पहले जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। नववर्ष की तैयारियों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जमकर सराहना की।

Vaishno Devi Crowd : महाराष्ट्र के श्रद्धालु ने यह कहा

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से कटरा पहुंचे सचिन ने बताया कि वह हर साल वर्ष के अंत में माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नए साल का स्वागत पार्टियों और उत्सवों के जरिए करते हैं, जबकि वे नववर्ष की शुरुआत माता रानी के दर्शन से करना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से लगातार नए साल के मौके पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आ रहे हैं। इस बार अहिल्यानगर से करीब 70 लोगों का एक समूह उनके साथ आया है और सभी ने दर्शन कर नववर्ष के लिए मंगलकामनाएं मांगी हैं।

वहीं, पंजाब के पठानकोट निवासी सुमित महाजन ने बताया कि वह पिछले 7-8 वर्षों से लगभग हर महीने श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान वह नौ दिनों में तीन-तीन बार भी दर्शन कर चुके हैं।

पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं

Vaishno Devi Crowd :  सुमित महाजन ने बताया कि इस बार वह अपने परिवार और अन्य श्रद्धालुओं के साथ बड़े समूह में माता रानी के दर्शन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी को एक बार जरूर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने चाहिए, क्योंकि यहां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

स्थानीय लोगों की तारीफ की

Vaishno Devi Crowd : इस अवसर पर सुमित महाजन ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की भी तारीफ करते हुए कहा कि यहां उन्हें कभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

Leave a Comment