'एन पी एन लाइव'

Khaleda Zia Election : बांग्लादेश में पूर्व पीएम खालिदा जिया तीन और बेटे तारिक रहमान दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

SHARE:

Khaleda Zia Election: Former PM to Contest Three Seats, Tarique Rahman Two

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। Khaleda Zia Election : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान की 17 वर्षों बाद देश वापसी से पार्टी में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी आम चुनावों को लेकर बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी ने अहम जानकारी साझा की है। पार्टी के फैसले के अनुसार तारिक रहमान दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट यूएनबी के मुताबिक, बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने शनिवार रात इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान बोगुरा-6 और ढाका-17 सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Khaleda Zia Election : खालिदा जिया भी चुनाव लड़ेंगी

सलाहुद्दीन अहमद ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भी चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया तीन सीटों—बोगुरा-7, फेनी-1 और दिनाजपुर-3—से उम्मीदवार होंगी।

इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि बीएनपी की सहयोगी पार्टी बांग्लादेश जातीय पार्टी के अध्यक्ष बैरिस्टर अंदलीव रहमान पार्थो ढाका-17 सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन सलाहुद्दीन अहमद ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्थो इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती हैं खालिदा जिया

Khaleda Zia Election :  गौरतलब है कि खालिदा जिया 23 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को अब भी गंभीर बताया है।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, खालिदा जिया के निजी सचिव एबीएम अब्दुस सत्तार ने ढाका के सेगुनबगीचा स्थित डिविजनल कमिश्नर कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त किए। बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य सायरूल कबीर खान ने बताया कि ढाका डिविजनल कमिश्नर शर्फ उद्दीन अहमद चौधरी से सुबह 11:10 बजे नामांकन पत्र लिए गए।

वहीं, तारिक रहमान ने शनिवार को अपना नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (एनआइडी) पंजीकरण पूरा किया। उन्होंने ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद खुद को मतदाता के रूप में दर्ज कराया।

ढाका-17 निर्वाचन क्षेत्र से पंजीकृत होंगे

Khaleda Zia Election :  द डेली स्टार के अनुसार, तारिक रहमान ढाका नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन (डीएनसीसी) के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत गुलशन इलाके में स्थित ढाका-17 निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता के रूप में पंजीकृत होंगे। इसके लिए उन्होंने हाउस नंबर 196, गुलशन-2 का पता इस्तेमाल किया है।

Leave a Comment