'एन पी एन लाइव'

Bihar political twist : राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का दावा— खरमास के बाद बिहार की राजनीति में होगा बड़ा खेला

SHARE:

Big Bihar Political Twist Expected After Kharmaas, Claims RJD Leader

भागलपुर, 27 दिसंबर। Bihar political twist : राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने एक बयान देकर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि खरमास समाप्त होने के बाद राज्य की सत्ता में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है।

फिलहाल बिहार में एनडीए की सरकार है, जिसने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया था। एनडीए नेता नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके बावजूद राजद प्रवक्ता का दावा है कि “बिहार में बड़ा खेला” तय है।

Bihar political twist : चूड़ा-दही के बाद होगा परिवर्तन

भागलपुर में तिवारी ने कहा कि बिहार की राजनीति में कई बड़े मोड़ चूड़ा-दही खाने के बाद ही आए हैं और इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है।

उन्होंने कहा— खरमास के बाद चूड़ा-दही खाकर बिहार में बड़ा बदलाव होगा। यह इतिहास रहा है कि बिहार की राजनीति में ट्विस्ट इसी समय आता है।

एनडीए की बेचैनी पर तंज

Bihar political twist : एनडीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा— 202 सीटों के साथ सरकार में होने के बावजूद एनडीए नेता परेशान क्यों हैं? इसका मतलब साफ है कि सरकार के अंदर कुछ न कुछ गंभीर गड़बड़ी है। सहयोगियों को तोड़ने की कोशिशें इसी बेचैनी का संकेत हैं।

राबड़ी देवी के आवास को लेकर सरकार पर हमला

Bihar political twist : राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के मामले पर तिवारी ने कहा— राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री हैं, विरोधी दल की नेता हैं। उन्हें हैसियत के अनुसार आवास मिला है। यदि सरकार तहखाने की बात करती है तो आदेश जारी करे—राज्य के सभी सरकारी बंगलों की खुदाई हो। राबड़ी देवी के आवास की भी जांच हो। कुछ न मिले तो माफी मांगें।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक मशीनरी का गलत उपयोग कर रही है और लालू परिवार के प्रति डर और दुर्भावना से प्रेरित होकर राबड़ी देवी का अपमान कर रही है।

सरकार बदलेगी, सत्तापक्ष सोच भी नहीं सकता

Bihar political twist : तिवारी ने दोहराया कि खरमास के बाद बड़ा राजनीतिक खेला तय है। सत्तापक्ष ने सोचा भी नहीं होगा कि दही-चूड़ा खाने के बाद सरकार तक बदल जाएगी।

Leave a Comment