'एन पी एन लाइव'

Brazier Tragedy : छपरा में कमरे में अंगीठी जलाकर सोना पड़ा भारी, दम घुटने से चार की मौत

SHARE:

Brazier Tragedy in Bihar: Four Killed by Suffocation in Chhapra

छपरा, 27 दिसंबर। Brazier Tragedy : बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। अंगीठी से निकले जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

Brazier Tragedy : अंबिका भवानी कॉलोनी की घटना

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास हुई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए परिवार के सदस्यों ने बंद कमरे में अंगीठी जलाई और सो गए। रात भर कमरे में धुआं भरता रहा, जिससे गैस जमा हो गई और सभी लोग बेहोश हो गए। देर रात तक किसी को इस घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

मृतकों में तीन छोटे बच्चे शामिल

Brazier Tragedy : शनिवार सुबह जब घर के अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। कुछ लोग अचेत अवस्था में मिले, जबकि चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान कमलावती देवी (70), तेजांश (3), मासूम अध्या और नौ माह की बच्ची गुड़िया के रूप में हुई है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

Brazier Tragedy :  भगवान बाजार थाना के पुलिस अधिकारी एस.के. सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच अन्य लोग भी बेहोश हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से निकले धुएं के कारण दम घुटना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Comment