'एन पी एन लाइव'

Atal Bihari Vajpayee : अटल जी ने विकास के नए विजन के साथ देश को आगे बढ़ाया : मुख्यमंत्री योगी

SHARE:

CM Yogi Adityanath pays tribute to Atal Bihari Vajpayee on his birth anniversary, highlighting his visionary leadership and national legacy. Also honors Malaviya and Bijli Pasi.

लखनऊ, 25 दिसंबर। Atal Bihari Vajpayee : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय और राजा बिजली पासी की जयंती पर भी उन्हें नमन किया तथा सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पावन जयंती है। लखनऊ से सांसद रहते हुए उन्होंने देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री के रूप में किया और राष्ट्र को विकास के नए विजन के साथ आगे बढ़ाया। यह वर्ष विशेष महत्व का है, क्योंकि पूरे देश में अटल जी के जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में उत्साहपूर्वक आयोजन हो रहे हैं।

देश भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम

Atal Bihari Vajpayee : उन्होंने बताया कि देशभर की शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थाओं में अटल जी की कविताओं, लेखन, पत्रकारिता और उनके ऐतिहासिक संसदीय एवं अंतरराष्ट्रीय भाषणों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की पैतृक भूमि आगरा के बटेश्वर में है।

कानपुर से प्राप्त की थी उच्च शिक्षा

Atal Bihari Vajpayee : कानपुर से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और बलरामपुर से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। संसद में उन्होंने सबसे अधिक समय तक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

डिजिटल म्यूजियम स्थापित किए गए

Atal Bihari Vajpayee : मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल जी की स्मृतियों को संरक्षित रखने और उनके विचारों को निरंतरता देने के लिए डबल इंजन सरकार ने लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का निर्माण कराया है, जहां देश की तीन महान विभूतियों— श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी—की प्रतिमाएं व डिजिटल म्यूजियम स्थापित किए गए हैं।

राष्ट्रीय एकता का संदेश

Atal Bihari Vajpayee : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अंत्योदय की भावना को मजबूती प्रदान करती है, जबकि अटल जी की प्रतिमा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाती है।

भारत रत्न से सम्मानित किया गया

Atal Bihari Vajpayee : सीएम योगी ने पं. मदन मोहन मालवीय को भी श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि वे महान राष्ट्रवादी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक थे। 1916 में स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के माध्यम से उन्होंने देशवासियों को शिक्षा और दृष्टि प्रदान की। उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

यही नहीं, मुख्यमंत्री ने महाराजा बिजली पासी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लखनऊ के इस महायोद्धा ने भारत की सनातन परंपरा की रक्षा के लिए विदेशी शासकों को चुनौती दी और आक्रांताओं का डटकर सामना किया। डबल इंजन सरकार उनके किलों के पुनरुद्धार और उनसे जुड़े वीर योद्धाओं की विरासत को संरक्षित करने में निरंतर जुटी है।

क्रिसमस की बधाई भी दी

Atal Bihari Vajpayee :  अंत में मुख्यमंत्री योगी ने सभी क्रिश्चियन समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शांति और सौहार्द के माहौल में त्योहार मनाने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment