'एन पी एन लाइव'

Unnao Rape Case : उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

SHARE:

Unnao Rape Case: Petition Filed in Supreme Court Against Kuldeep Sengar’s Bail

नई दिल्ली, 25 दिसंबर। Unnao Rape Case : उन्नाव रेप केस में दोषी करार दिए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद देशभर में विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। इसी बीच, इस जमानत आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है।

यह याचिका अधिवक्ता अंजले पटेल ने दाखिल की है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से मांग की है कि सेंगर को दी गई जमानत को तुरंत प्रभाव से रद किया जाए। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि अंजले पटेल इस मामले की प्रत्यक्ष पक्षकार नहीं हैं।

सीबीआइ और पीड़िता का परिवार भी करेगा चुनौती

Unnao Rape Case : उधर, मामले के वास्तविक पक्षकार — सीबीआइ और पीड़िता का परिवार— पहले ही हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की अपनी मंशा जता चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआइ ने हाईकोर्ट के आदेश का विस्तृत अध्ययन पूरा कर लिया है और अब शीर्ष अदालत में अपील दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

पीड़िता के परिवार ने सेंगर को जमानत मिलने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि दोषी के जेल से बाहर आने के बाद उनकी सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।

यह है पूरा मामला

Unnao Rape Case : उन्नाव दुष्कर्म मामला वर्ष 2017 में सामने आया था जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह मामला एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म से जुड़ा था।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वर्ष 2019 में सेंगर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

हालांकि, हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद सामाजिक संगठनों, महिला अधिकार समूहों और आम लोगों ने इसे गंभीर और चिंताजनक फैसला बताया।

अब सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद

Unnao Rape Case : हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देने के लिए अब वकील अंजले पटेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
हालांकि, सीबीआइ और पीड़िता की ओर से अब तक सुप्रीम कोर्ट में अलग से कोई याचिका दाखिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment