'एन पी एन लाइव'

Liquor Shop Assault : नोएडा में शराब ठेके पर ग्राहक से मारपीट, एमआरपी से अधिक पैसे देने से इनकार करने पर विवाद

SHARE:

Liquor Shop Assault in Bisrakh: Customer Injured Over Overcharging

गौतम बुद्धनगर, 21 दिसंबर। Liquor Shop Assault : थाना बिसरख क्षेत्र के त्रिगड़ी गोल चक्कर के पास स्थित एक शराब ठेके पर ग्राहक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के शिकार अरूण कुमार चिपियाना खुर्द निवासी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें ठेके पर शराब एमआरपी से अधिक रेट पर देने की कोशिश की गई। जब उन्होंने अधिक पैसे देने से साफ़ इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई।

पैसे अधिक देने से किया इंकार, बढ़ा विवाद

Liquor Shop Assault : अरूण कुमार ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर 2025 को रात करीब 9 बजे वह शराब लेने ठेके पर गए थे। ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने उन्हें शराब एमआरपी से अधिक कीमत पर देने की कोशिश की। अरूण कुमार ने पैसे अधिक देने से मना कर दिया। इस पर सेल्समैन ने उन्हें धक्का दिया और गालियां दीं। विवाद बढ़ते ही मारपीट शुरू हो गई।

Liquor Shop Assault in Bisrakh: Customer Injured Over Overcharging

मोबाइल छीना और वीडियो डिलीट किया

Liquor Shop Assault : अरूण कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, सेल्समैन और गुर्गे, उनका मोबाइल छीनकर बाहर ले गए। वे डंडा लेकर आए और अरूण कुमार को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, जब मोबाइल छीना जा रहा था, उसी दौरान एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड हो गया। उसको वे डिलीट नहीं कर पाए।

ग्राहक को लगी चोटें

इस हमले में अरूण कुमार को चोटें आई हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि मारपीट के कारण उन्हें शारीरिक चोटें और दर्द हुआ। उन्होंने थाना बिसरख के प्रभारी से इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब ठेकों पर इस तरह की मारपीट की घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Comment