ढाका, 21 दिसंबर। Hindu Youth Killing : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग मामले में अब तक लगभग 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की ओर से साझा की गई है।
आरएबी और पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन किए
Hindu Youth Killing : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुहम्मद यूनुस ने बताया कि 10 में से सात आरोपितों को रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने गिरफ्तार किया, जबकि तीन को पुलिस ने संदिग्ध के तौर पर हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि आरएबी और पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चलाकर इन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की उम्र 19 से 46 साल के बीच है।
अंतरिम सरकार ने की कड़ी निंदा
Hindu Youth Killing : अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को इस लिंचिंग की कड़ी निंदा की और कहा कि नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना का विवरण
Hindu Youth Killing : पिछले साल अगस्त में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटाए जाने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को कई हिंसक घटनाओं का सामना करना पड़ा है। दीपू चंद्र दास पर आरोप था कि उसने इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है। न ही इसका कोई गवाह है।
पायनियर निट कम्पोजिट फैक्ट्री में हुई घटना
Hindu Youth Killing : यह हिंसा गुरुवार रात को उपजिला के स्क्वायर मास्टरबाड़ी इलाके में पायनियर निट कम्पोजिट फैक्ट्री में हुई। दीपू फैक्ट्री में काम करता था और वह मैमनसिंह के तारकंडा उपजिला का निवासी था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड अरेबिक लैंग्वेज डे पर फैक्ट्री में हुए एक इवेंट के दौरान भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
हत्या के बाद हालात और बिगड़े
Hindu Youth Killing : युवक की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने शव को स्क्वायर मास्टरबाड़ी बस स्टैंड इलाके में ले जाकर एक पेड़ से बांध दिया और उसमें आग लगा दी। इसके बाद शव को ढाका-मैमनसिंह हाईवे पर ले जाकर फिर से आग के हवाले किया गया। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया और कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी रोक दिया गया।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।







