'एन पी एन लाइव'

Goa fire case : अजय गुप्ता गिरफ्तार, लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, थाईलैंड में लिए गए हिरासत में

SHARE:

Goa Fire Case: Ajay Gupta Arrested, Luthra Brothers’ Bail Rejected, Detained in Thailand

पणजी, 11 दिसंबर। Goa fire case : गोवा के मडगांव स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने जांच और कार्रवाई की गति तेज कर दी है। गुरुवार को जारी गोवा पुलिस के प्रेस नोट में यह पुष्टि की गई कि मामले से जुड़े आरोपितों पर कानूनी शिकंजा लगातार कस रहा है। इसके साथ ही सभी मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

अजय गुप्ता गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस कस्टडी

Goa fire case : पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट के पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किए जाने के बाद बुधवार रात गोवा लाया गया। गुरुवार को अदालत में पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Goa fire case : अग्निकांड के अन्य आरोपित सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

गुरुवार को हुई सुनवाई में गोवा पुलिस ने इस याचिका का कड़ा विरोध किया, जिसके बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। अब दोनों की गिरफ्तारी की संभावना और बढ़ गई है।

थाईलैंड में हिरासत की पुष्टि

Goa fire case : विभिन्न एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर गोवा पुलिस ने बताया कि लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया नियमों के अनुसार शुरू कर दी गई है।

सभी 25 शवों की पहचान पूरी

Goa fire case : गोवा पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि हादसे में मारे गए सभी 25 लोगों की पहचान कर ली गई है और शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

कैसे लगी थी आग?

Goa fire case : शनिवार रात हुए इस हादसे में 25 लोगों की मौत और छह अन्य घायल हुए थे। घटना के दौरान क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे।

शुरुआती जांच में जो बातें सामने आईं, वे गंभीर थीं—

  • डेकोरेशन में ज्वलनशील पदार्थों का भारी इस्तेमाल
  • फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन
  • सुरक्षित निकास मार्ग में खामियां

इन कारणों से आग तेजी से फैली और बड़ा हादसा हो गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई