नई दिल्ली, 11 दिसंबर। Mexico Tariff Impact : अमेरिका द्वारा कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने के फैसले के बाद वैश्विक व्यापार जगत में हलचल तेज हो गई थी। अब इसी दिशा में मेक्सिको भी आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। मेक्सिको ने भारत, चीन और कई अन्य एशियाई देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है।
सीनेट ने दी मंजूरी, 2026 से होगा लागू
Mexico Tariff Impact : मेक्सिको की सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसे वर्ष 2026 से लागू किया जाएगा। इस निर्णय का सबसे ज्यादा प्रभाव चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया पर पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि मेक्सिको का इन देशों के साथ कोई औपचारिक व्यापार समझौता मौजूद नहीं है। ऐसे में इन देशों से होने वाले आयात पर अतिरिक्त लागत का सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा।
सीनेट में इस प्रस्ताव के समर्थन में 76 वोट, जबकि विरोध में केवल 5 वोट पड़े। 35 सदस्य अनुपस्थित रहे। मेक्सिको सरकार के इस कदम का देश के कई व्यापारिक संगठनों ने कड़ा विरोध किया है।
इन उत्पादों पर लगेगा 50% शुल्क
Mexico Tariff Impact : 2026 से जिन वस्तुओं पर 50 फीसदी टैरिफ लागू होने जा रहा है, उनमें शामिल हैं:
- ऑटोमोबाइल
- ऑटो पार्ट्स
- टेक्सटाइल और तैयार वस्त्र
- प्लास्टिक
- स्टील उत्पाद
इसके अलावा कई अन्य सामानों पर शुल्क बढ़ाकर 35% तक लागू किया जाएगा।
भारत से मेक्सिको को क्या निर्यात होता है?
भारत मेक्सिको को बड़ी मात्रा में औद्योगिक और उपभोक्ता सामान निर्यात करता है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
- कारें और मोटरसाइकिल
- ऑटोमोबाइल पार्ट्स
- इलेक्ट्रिकल उपकरण
- मशीनें
- ऑर्गेनिक केमिकल
- एल्युमिनियम
- दवाइयाँ
- टेक्सटाइल
- रत्न एवं आभूषण
भारत, मेक्सिको से क्या आयात करता है?
- कच्चा तेल
- पेट्रोलियम उत्पाद
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- मशीनरी
- ऑटो पार्ट्स
- रसायन
Mexico Tariff Impact : भारत कुछ उत्पाद मेक्सिको के माध्यम से उत्तरी अमेरिका में भी सप्लाई करता है। नए टैरिफ लागू होने से इन उत्पादों की लागत बढ़ने की संभावना है, जिसका असर बाजार और निर्यात लागत पर पड़ेगा।
भारत-मेक्सिको व्यापार में तेजी
Mexico Tariff Impact : हाल के समय में दोनों देशों के बीच व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। भारत से मेक्सिको को निर्यात 2020 में 4.25 अरब डॉलर था, जो बढ़कर 2024 में 8.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
मेक्सिको से 2024 में भारत का आयात 2.74 अरब डॉलर रहा।
वर्ष 2024 में दोनों देशों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 11.7 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया।
Mexico Tariff Impact : कोविड के दौरान व्यापार में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन उसके बाद दोनों देशों ने तेजी से पुनरुत्थान दर्ज किया है।







