'एन पी एन लाइव'

Arunachal Accident : अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरा ट्रक, कई मजदूर लापता, सेना ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

SHARE:

Arunachal Accident: Army Launches Massive Rescue After Truck Falls Into Gorge

इटानगर/नई दिल्ली, 11 दिसंबर। Arunachal Accident : अरुणाचल प्रदेश के चागलागाम क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां तिनसुकिया से मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। घटना में कई मजदूर लापता हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि यह दुर्घटना 8 दिसंबर की रात केएम-40 के पास हुई थी। इसकी जानकारी तब मिली जब 10 दिसंबर की देर रात एक व्यक्ति बमुश्किल बचकर चिपरा जीआरईएफ कैंप पहुंचा और अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया।

बचा व्यक्ति बोला—ट्रक फिसलकर गहरी खाई में गिरा

Arunachal Accident : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जीवित बचे मजदूर ने बताया कि ट्रक अचानक सड़क से फिसल गया और नीचे घने जंगलों से भरी गहरी खाई में जा गिरा।

यह इलाका चागलागाम से करीब 12 किलोमीटर पहले स्थित है और बेहद दुर्गम होने के कारण यहां नेटवर्क और कनेक्टिविटी बहुत कम है।

हैरानी की बात यह है कि जीवित बचे व्यक्ति के आने से पहले किसी भी स्थानीय एजेंसी, ठेकेदार या सिविल प्रतिनिधि को मजदूरों के लापता होने की कोई जानकारी नहीं थी। सूचना मिलते ही राहत कार्य तेज कर दिए गए।

Arunachal Accident: Army Launches Massive Rescue After Truck Falls Into Gorge

सेना का बड़ा अभियान, टीमें रातोंरात मौके पर पहुंचीं

Arunachal Accident : 11 दिसंबर को भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने जीआरईएफ, स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, मेडिकल टीमों और हयूलियांग के एडीसी के साथ मिलकर बचाव दल को घटनास्थल भेजा।

एक अधिकारी ने बताया— सुबह करीब 11:55 बजे, चार घंटे की कठिन खोज और रस्सियों से नीचे उतरने के बाद, ट्रक को सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे देखा गया। यह जगह इतनी दुर्गम थी कि घने जंगल और झाड़ियों के कारण न तो यह सड़क से दिख रही थी और न ही हेलिकॉप्टर से।

अधिकारी के अनुसार, 18 शव नजर आए हैं और उन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।

Arunachal Accident: Army Launches Massive Rescue After Truck Falls Into Gorge

बेले रोप सिस्टम की मदद से शवों को निकाला जा रहा

Arunachal Accident : घटनास्थल के चारों ओर घनी झाड़ियां और चट्टानें होने के कारण ट्रक को पहले देखना मुश्किल था। अब रेस्क्यू टीमें बेले रोप सिस्टम (जो रॉक क्लाइम्बिंग और तकनीकी बचाव में उपयोग होता है) की मदद से शवों और सामान को निकाल रही हैं।

इस बीच, एडीसी हयूलियांग ने एसपी अंजॉ को सूचना दी, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। जिला चिकित्सा अधिकारी की टीम भी मौके पर मौजूद है, जबकि एसडीआरएफ घटनास्थल की ओर बढ़ रही है।

मजदूरों की पहचान की जा रही

Arunachal Accident : अधिकारियों ने मजदूरों की पहचान करने और ट्रक में मौजूद कुल लोगों की सटीक संख्या जानने के लिए स्थानीय उप-ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी है।

इलाका दुर्गम होने के कारण खोज अभियान कठिन हो रहा है। फिर भी सेना और सभी सिविल एजेंसियां लापता मजदूरों का पता लगाने और तत्काल सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई