'एन पी एन लाइव'

Bihar Land Mafia : बिहार में भू-माफियाओं और उनके संरक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का एलान, विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

SHARE:

Bihar Land Mafia: Vijay Sinha Orders Strict Action Against Protectors

पटना, 10 दिसंबर। Bihar Land Mafia : बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य में भू-माफियाओं पर अब कोई भी छूट नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और सफेदपोश लोगों ने भू-माफियाओं को संरक्षण दिया है, उनकी पहचान की जाएगी और उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भू-माफियाओं के खिलाफ “जड़ से सफाई” की चेतावनी

Bihar Land Mafia : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि यह बीमारी पूरी तरह जड़ से खत्म की जाएगी। जानकारी के अनुसार भूमिमाफिया के साथ विभाग के कुछ लोग भी शामिल हैं। जो भी सफेदपोश लोग इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के कार्यालय केवल उनके व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं चलेंगे।

Bihar Land Mafia : उन्होंने कहा कि हर पंचायत में नियत समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारी कार्यालय में मौजूद हैं या नहीं। उनका कार्यालय उनके झोले में नहीं होगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी

Bihar Land Mafia : विजय सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ चेतावनी दी कि अब कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि सुधार विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है।

मार्च तक लंबित सभी मामलों को निपटाने के लिए विशेष टीमें और तंत्र तैयार किए जा रहे हैं।

अधिकारी और पदाधिकारी अब अपने कर्तव्यों का पालन समय सीमा में करेंगे।

दाखिल-खारिज और परिमार्जन विभाग की कार्यवाही अब प्राथमिकता होगी।

सभी जिलों में साप्ताहिक समीक्षा होगी और समयबद्ध कार्य अनिवार्य होगा।

सिन्हा ने कहा कि अब बिना कारण आवेदन खारिज करना बंद होगा। यदि कोई अधिकारी आवेदन खारिज करता है तो उसे ठोस कारण देना होगा और इसकी जांच भी की जाएगी।

“भूमि सुधार संवाद” कार्यक्रम की जानकारी

Bihar Land Mafia : उपमुख्यमंत्री ने सरकार के नए कार्यक्रम “भूमि सुधार संवाद” की भी जानकारी दी। इसकी शुरुआत 12 दिसंबर को पटना से होगी। 15 दिसंबर को यह संवाद लखीसराय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा।

Bihar Land Mafia : इस संवाद में कोई भी व्यक्ति अपने जमीन-संबंधी दस्तावेज लेकर आ सकता है और संबंधित मामले का तत्काल समाधान किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस कदम से भू-माफियाओं और उनके संरक्षकों पर अंकुश लगेगा और विभागीय कार्यवाही पूरी तरह पारदर्शी बनेगी।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई