'एन पी एन लाइव'

Muzaffarpur Murder : कोचिंग शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

Muzaffarpur Murder: Coaching Teacher Shot Dead, Police Launch Intensive Investigation

मुजफ्फरपुर, 18 नवंबर। Muzaffarpur Murder : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुसहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अज्ञात बदमाशों ने एक कोचिंग शिक्षिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पास आकर मारी गोली

Muzaffarpur Murder : मृतका की पहचान कोमल कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कोमल शाम के समय अपने भाई आदित्य कुमार के साथ कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान तरौरा बांध के पास एक बाइक सवार बदमाश ने पास आकर कोमल को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

बाइक से ​गिर पड़ी शिक्षिका

Muzaffarpur Murder : गोली लगते ही कोमल बाइक से गिर पड़ी। आदित्य ने किसी तरह बाइक रोकी और मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक अपराधी दूर जा चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कोमल को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आदित्य ने बताया कि हमलावर के हाथ में चमकदार हथियार था, जिससे उसने बेहद नजदीक से गोली चलाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

Muzaffarpur Murder : मुसहरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की हरसंभव कोण से जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई