निवेदिता झा, नई दिल्ली। Dry Cough : लगातार होने वाली सूखी खांसी गले को खुरदुरा बना देती है और बोलने में कठिनाई होने लगती है। हल्के मामलों में डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती और आयुर्वेद व आधुनिक विज्ञान में बताए गए कुछ आसान घरेलू उपायों से राहत मिल सकती है। खास बात यह है कि इन तरीकों के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते।
शहद – प्राकृतिक कफ सप्रेसेंट
Dry Cough : आयुर्वेद में शहद को औषधि माना गया है, जबकि विज्ञान इसे नैचुरल कफ सप्रेसेंट बताता है। यह गले पर सुरक्षात्मक परत बनाकर जलन और खांसी को शांत करता है। एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर धीरे-धीरे पीने से तुरंत आराम मिलता है।
अदरक – सूजन कम करने में कारगर
Dry Cough : अदरक में मौजूद जिंजरॉल गले की सूजन कम करता है और नसों को रिलैक्स करता है, जिससे खांसी कम होती है। कद्दूकस की हुई अदरक का रस निकालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर लेने से गले का सूखापन दूर होता है। यह बड़ों और बच्चों दोनों के लिए सुरक्षित है।
तुलसी – कफ संतुलित कर गले को शांत करती है
Dry Cough : तुलसी के पत्तों में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण होते हैं। तुलसी को पानी में उबालकर बनाया गया काढ़ा गले की जलन को शांत करता है। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाने से गले की सफाई और अच्छी तरह होती है।
नमक के पानी से गरारे
Dry Cough : गुनगुने नमक पानी से गरारा करने से गले की सूजन कम होती है और बैक्टीरिया कमजोर पड़ते हैं। दिन में एक या दो बार गरारे करने से खांसी की खुजली में काफी आराम मिलता है।
भाप लेना – सूखेपन से तुरंत राहत
भाप गले और नाक की सूखी परतों को नमी देकर जलन कम करती है। भाप में पुदीना या नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डालने से गले की नली खुलती है और सांस लेना आसान हो जाता है।







